Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Organizations fulfilling the duty of parents, also participating in PTM

Ambala News: अभिभावकों का फर्ज निभा रही संस्थाएं, पीटीएम में भी ले रहीं भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Organizations fulfilling the duty of parents, also participating in PTM
अंबाला सिटी। शहर और छावनी में समाजसेवी संस्थाएं बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनकी फीस भी जमा करा रही हैं। यही नहीं संस्था सदस्य स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में भी भाग लेेते हैं, जिससे कि बच्चों की पढ़ाई के बारे में पता चल सके। इन समाजसेवी संस्थाओं में इद्रीश फाउंडेशन, ड्रॉप्स ऑफ चेंज वेलफेयर सोसायटी, एकम न्यास संस्था अहम योगदान दे रही हैं। संस्थाएं शाम को कक्षाएं लगाकर बच्चों को पढ़ाती भी हैं।
विज्ञापन

दो साल से सक्रिय है ये सोसायटी
सोसायटी संस्थापक विशाल हिंदुस्तानी ने बताया कि जनवरी 2022 में उनको सोसायटी बनाने का विचार आया। तब हिमांशु जैन, जतिन वर्मा, नवनीत और आलोक के साथ मिलकर इसका गठन किया। अब संस्था अंबाला, चंडीगढ़ औ पंचकूला में शनिवार और रविवार को कक्षाएं लगा रही हैं। छावनी में मोची मंडी में 300, तोपखाना बस्ती और सुंदर नगर में भी बच्चों को पढ़ाते हैं। उनके प्रोजेक्ट नई उड़ान और सिंगल पेरेंट्स भी चलाए जा रहे हैं। अगर किसी बच्चे के पिता नहीं हैं और फीस देने में दिक्कत है तो वह पैसे एकत्रित कर स्कूल की फीस जमा करवा रहे हैं। ऐसे नौ बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है और उनकी फीस संस्था की तरफ से दी जा रही है। साथ ही किताबें, स्टेशनरी और बैग दिए जाते हैं और त्योहार भी बच्चों के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन

फीस के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक की जिम्मेदारी
इद्रीश फाउंडेशन संस्थापक नेहा प्रवीन ने बताया कि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए 2015 में कार्य शुरू कर दिया था और संस्था 2017 में पंजीकृत हुई थी। वह प्रोजेक्ट इवनिंग के तहत 250 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों को 32 वालंटियर और दो शिक्षक पढ़ा रहे हैं। संस्था टांगरी एरिया, कच्चा बाजार, रणजीत नगर में बच्चों को पढ़ा रही है। इसी तरह प्रोजेक्ट केयर के तहत 20 ऐसे बच्चों की फीस निजी स्कूलों में भर रहे हैं। इन बच्चों के पिता नहीं है और वह बच्चे शिक्षा में भी अच्छे होते हैं। बच्चों को फीस, वर्दी, बैग, किताबें, स्टेशनरी दिया जाता है। इन बच्चों की अभिभावकों की तरह केयर की जाती है। इसके साथ ही निशुल्क लाइब्रेरी प्रोजेक्ट में 100 बच्चों को निशुल्क किताबें देंगे। इसी तरह एकम न्यास संस्था शहर में लड़कियों को स्कूलों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती है। लड़कियों को लाठी चलाना सिखाया जा रहा है। प्रधान अमित चानना ने बताया कि संस्था 2010 से समाजसेवी में कार्य कर रही है। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को किताबें, स्टेशनरी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed