{"_id":"64b2f77db218270a80049795","slug":"opposition-to-religious-gathering-read-hanuman-chalisa-on-the-highway-ambala-news-c-36-1-sknl1017-6851-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धर्म विशेष की सभा का विरोध, हाईवे पर पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धर्म विशेष की सभा का विरोध, हाईवे पर पढ़ी हनुमान चालीसा
Sun, 16 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक धर्म विशेष के द्वारा धार्मिक सभा और उसका प्रचार करने को लेकर दूसरे समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। देखते ही देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को महेश नगर थाने बुलाकर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दूसरे समाज के लोगों ने अंबाला-जगाधरी हाईवे पर एक तरफ की लेन बंद कर करीब 10 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ किया, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें उठा दिया।
समाज के लोगों का आरोप था कि धार्मिक सभा में लोगों को अपने धर्म की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा जो कि गलत है। ऐसे में समाज के लोगों ने थाने के बाहर कैंट से जगाधरी की तरफ जाने वाले रास्ते बंद कर दिये और रोड पर ही बैठकर जय श्री राम के नारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद से नगर उपाध्यक्ष अंबाला छावनी से भीम सिंह राणा, बिल्लू राणा, बजरंग दल से रंजीत आदि कुछ हिंदू दलों के सदस्य भी इस मौके पर साथ रहे।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से कुछ पंफलेट भी बरामद किए गए, जिसमें 16 जुलाई को रामपुर सरसेहड़ी के एक निजी पैलेस में होने वाली धार्मिक सभा का जिक्र किया गया है। इसमें वह कई बीमारियों का उपचार व लोगों के लिए अपने धर्म के जरिए प्रार्थना करने की बात कह रहे थे। मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों समझाकर शांत कराया।