फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operation of six trains including Shatabdi affected

Ambala News: शताब्दी सहित छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Mon, 14 Jul 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 14 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Operation of six trains including Shatabdi affected
अंबाला। अमृत भारत योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज एफओबी रखने का काम सोमवार को किया जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि 12 मीटर लंबे पुल को मशीनों की मदद से स्थापित किया जाएगा ताकि यात्रियों का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके। इस कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है। ब्लॉक के कारण कालका स्टेशन तक आने वाली शताब्दी सहित छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 54531/32 अंबाला कैंट-कालका-अंबाला कैंट एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी चंडीगढ़ स्टेशन पर रद्द, 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी चंडीगढ़ से संचालित,12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी 14 जुलाई को चंडीगढ़ स्टेशन पर रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी 15 जुलाई को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed