फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Open counseling continues in colleges, all seats of general category filled

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग जारी, सामान्य श्रेणी की सभी सीट भरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Open counseling continues in colleges, all seats of general category filled
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत कॉलेजों में खाली सीट पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले भर के पांचों राजकीय कॉलेजों में सामान्य श्रेणी की लगभग सभी सीटें भर चुकी है। अब जो सीटें बची हैं वह या तो आरक्षित है या फिर तकनीकी संकायों से जुड़ी है। राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट की बात करें तो यहां पर 92 प्रतिशत सीट पर दाखिला हो चुका है। बची हुई आठ प्रतिशत सीट पर भी दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

अगर अन्य राजकीय कॉलेजों की बात करें तो वहां भी अधिकतर सीटें भर चुकी है। अब 6 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। वीरवार को भी दाखिला प्रक्रिया के लिए राजकीय कॉलेजों में छात्रों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही छात्र कॉलेजों में आकर कतार में खड़े हो गए थे। इसके बाद देर शाम तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान विभागीय पोर्टल के कारण छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है बार-बार पोर्टल लॉगआउट होने के कारण छात्र आवेदनों में सुधार नहीं करवा पा रहे थे।
विज्ञापन

हमारे कॉलेज में 92 प्रतिशत सीट पर दाखिला हो चुका है। जल्द ही 100 प्रतिशत सीट पर भी दाखिला हो जाएगा। अभी 6 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed