फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only those trucks which have GPS installed are being registered on the portal.

Ambala News: जिन ट्रक में जीपीएस लगा, उन ट्रक का ही पोर्टल पर हो रहा पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Only those trucks which have GPS installed are being registered on the portal.
अंबाला सिटी। जिले की अनाज मंडियों से धान की आवक रविवार को धीमी रही। रविवार होने के कारण मंडियों में खरीद कार्य भी नहीं हो पाया। अब सोमवार से खरीद कार्य शुरू होगा। डीएफएससी एजेंसी के पास 143 राइस मिलर्स के पंजीकरण होने के बाद उठान कार्य शुरू हो चुका है। जिन ट्रक में जीपीएस लगा है, उन ट्रक का ही पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि जीपीएस वाले ट्रक का ही पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। यह अनिवार्य है। अभी तक 143 राइस मिलर्स का पंजीकरण पोर्टल पर हो चुका है। यह संख्या करीब 190 तक पहुंचने की उम्मीद है। मंडियों से धान उठान का कार्य किया जा रहा है। सोमवार से किसानों को भुगतान करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी मंडियों में आवक हो रही धीमी, अक्तूबर में पकड़ेगी रफ्तार
अनाज मंडियों में धान की आवक पिछले दो दिन से धीमी चल रही है। यह आवक अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में बढ़ने के आसार हैं। अभी धान पककर तैयार हो रही है। अक्तूबर माह में सीजन जोर पकड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि मंडियों से धान का उठान कार्य शुरू हो गया है। सरकार किसानों को जल्द भुगतान करवाए ताकि उनको परेशानी न हो।
विज्ञापन


बिजली कांटे से नहीं हो रही धान तोलाई
जिले की अनाज मंडियों में अभी बिजली कांटे से धान की तोलाई नहीं हो रही है। मंडियों में बारदाना पर्याप्त है, इसके साथ ही राइस मिलर्स के पंजीकरण होने के बाद धान उठान कार्य भी शुरू हो चुका है। मंडियों में शाम 4 बजे तक 65066 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी और 45,605 मीट्रिक टन धान की खरीदा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed