फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only four roadways buses ply from Ambala to Baddi, causing inconvenience to passengers

Ambala News: अंबाला से बद्दी के लिए रोडवेज की चार ही बसें, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Only four roadways buses ply from Ambala to Baddi, causing inconvenience to passengers
अंकित कुमार
सुबह पांच बजे के बाद नहीं अंबाला डिपो की कोई बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बद्दी और नालागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए सफर चुनौती से कम नहीं है। इस रूट पर बसों का पर्याप्त संचालन नहीं हो रहा है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सुबह साढ़े तीन बजे से पांच बजे तक बसें संचालित होती हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश जाने को यात्रियों को दूसरी डिपो की बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। छावनी बस स्टैंड से बद्दी के लिए अंबाला डिपो की मात्र चार बसें ही तैनात हैं।
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रोजाना उत्तर प्रदेश और बिहार से सैकड़ों श्रमिक और उनके परिवार ट्रेन के माध्यम से पहुंचते हैं। इन यात्रियों का मुख्य गंतव्य हिमाचल का औद्योगिक बेल्ट होता है। रेलवे स्टेशन से सामान के साथ बस स्टैंड पहुंचने के बाद जब उन्हें अपने डिपो की बसें नहीं मिलतीं, तो उनकी मुसीबतें दोगुनी हो जाती हैं।
विज्ञापन


पांच बजे के बाद नहीं बस
बिहार निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह बिहार से ट्रेन बदलकर अंबाला पहुंचे थे। सामान और परिवार के साथ सुबह छह बजे बस स्टैंड आए तो पता चला कि अंबाला डिपो की बसें तो पांच बजे तक जा चकी। अब दूसरी बसों में भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को देनी चाहिए सुविधा
अंकित कुमार ने बताया कि बद्दी एक बड़ा औद्योगिक हब है जहां हजारों लोग रोजाना काम के लिए जाते हैं। अंबाला डिपो का सुबह पांच बजे के बाद बसें न चलाना समझ से परे है। यहां से सुविधा शुरू होनी चाहिए।

दूसरे डिपो की बस में नहीं मिलती जगह
रिंकू ने बताया कि हिमाचल की बसें पहले से ही भरी हुई आती हैं। हमें उनमें चढ़ने के लिए जगह नहीं मिलती। अगर अंबाला डिपो दिन के समय भी दो-तीन बसें चला दे, तो सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


दिन में रहती है भीड़
नितिश ने बताया कि डिपो की केवल चार बसें हैं और वो भी तड़के निकल जाती हैं। बाकी पूरा दिन बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ हिमाचल रोडवेज के इंतजार में खड़ी रहती है।

स्टाफ की कमी के चलते इस मार्ग पर बसों का संचालन कम किया जा रहा है। जैसे ही स्टाफ आ जाएगा कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो

अंकित कुमार

अंकित कुमार

अंकित कुमार

अंकित कुमार

अंकित कुमार

अंकित कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed