{"_id":"d569dba49150615f19d3492c8c01fca2","slug":"online-application-become-problem-for-teacher-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन बना मुसीबत, भटक रहे अध्यापक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन बना मुसीबत, भटक रहे अध्यापक
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन अध्यापकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। आवेदन अपलोड करते वक्त यदि कोई गलती हो जाए, तो उसे एडिट करने का कोई आप्शन नहीं है। इसी कारण से अध्यापको के अब शिक्षा बोर्ड भिवानी कार्यालय के चक्कर लग रहे हैं।
शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर आप्शन दिया है। लेकिन यह आप्शन अब स्कूलों के लिए परेशानी बन चुका है। अध्यापकों की मानें, तो एक स्कूल में ही 12वीं की तीन संकाय में कक्षाएं हैं, जबकि किसी में दो हैं।
सैंकड़ों के हिसाब से इन स्कूलों को विद्यार्थियों के फार्म अपलोड करने हैं, लेकिन यही परेशानी का कारण बन रहा है। कईं स्कूलों में यह फार्म अपलोड करते हुए गलती हुई हैं और यही गलतियां परेशानी का कारण बन रही हैं। अपलोडिंग के बाद एडिट का कोई आप्शन नहीं है, जिसके कारण यह यदि गलती हो गई, तो फिर भिवानी बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
यह कहते हैं अध्यापक
प्राइवेट स्कूल अध्यापकों में चमन लाल, महावीर सिंह, पंकज शर्मा, गुरदर्शन, अवतार ने बताया कि बोर्ड द्वारा जो व्यवस्था बनाई गई है वह खामियों से भरी है। यदि गलती से कोई फार्म अपलोड हो गया, तो फिर उसे दुरुस्त नहीं कर सकते हैं।
ऐसे में यदि बोर्ड के कार्यालय में संपर्क करते हैं, तो सीधे कार्यालय में कागजात लेकर आने को कहते हैं। ऐसे में सैकड़ों रुपये आने-जाने में बर्बाद हो रहे हैं, जबकि यह सुविधा ऑनलाइन दी जा सकती थी। उन्होंने मांग की है कि इस परेशानी से बचने के लिए जिला स्तर पर कोई व्यवस्था दी जाए।
शिक्षा बोर्ड के लगा रहे हैं चक्कर
इन अध्यापकों का कहना है कि कुछ विद्यार्थियों के आवेदन गलत हो गए, जिनमें छिटपुट गलतियां है, जिनके बारे में विभाग की ई-मेल पर सूचना भेजी, लेकिन इसके बावजूद हल नहीं निकला। अब थक हारकर खुद ही कागजात लेकर जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों के आवेदन में रह गई त्रुटियां दूर कर उनको ठीक करवा सकें। इसमें सैकड़ों रुपये तो लगेंगे, लेकिन साथ ही समय भी बर्बाद हो रहा है।