फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one thousand rupees come from government and come and take it

सरकार की तरफ से आए हैं हजार रूपये सीएचसी आएं और ले जाएं... का झांसा दे लगा रहा था चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
one thousand rupees come from government and come and take it
पुल आउट पर बाटम लें...
विज्ञापन

फोटो नंबर 50 से 55
सीएससी संचालक पर बीपीएल कार्ड धारकों ने लगाए ठगी के आरोप, संचालक ने नकारे
- कहा तकनीकी खामी के कारण दिक्कत हुई थी, जिनके दो हजार निकले उन्हें बाद में लौटा दी गई राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सरकार ने बीपीएल कार्ड धारकों के एक-एक हजार रुपये जारी किए हैं। सभी बीपीएल कार्ड धारक सीएचसी पर आएं और अपने-एक-एक हजार रुपये ले जाएं। सीएचसी पर आने के लिए अपना कार्ड व सभी जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर आएं। जसमीत नगर में कॉमन सर्विस सेंटर संचालक ने जैसे ही यह एलान करवाया वैसे ही बीपीएल कार्डधारक सेंटर पर पहुंच गए।
आरोप हैं कि इसके बाद सभी दस्तावेज लेकर सीएससी संचालक ने बीपीएल कार्ड धारकों के खाते में जो राशि सरकार ने डाली थी उसने वही राशि निकाली और उन्हें थमानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं चालाक सीएचसी संचालक ने बीपीएल कार्ड धारकों के खाते से दो हजार रुपये निकाले, लेकिन उन्हें दिए एक हजार। इस तरह उन्हीं के खाते से रुपये निकालकर उन्हीं को थमाए जाने लगे और वो भी आधे। एक बीपीएल कार्ड धारक ने सीएचसी संचालक की इस चालाकी को पकड़ लिया। इसके बाद यहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

दो बार अंगूठे लगवाए : लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएससी संचालक ने दो बार हमसे अंगूठा लगवाकर खाते से 2 हजार रुपये निकलवा लिए और एक हजार रुपये हमें थमा दिए। जब उन्होंने इस बारे में सीएससी संचालक से बात करनी चाही तो उसने बात करने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि निकलवाने के साथ राशन दिलाने का दिया लालच : लोगों का कहना है इससे पहले संचालक ने सभी बीपीएल कार्ड धारकों को राशन दिलाने का वादा किया था। लेकिन उन्हें कोई राशन नहीं दिया गया और अब बीपीएल कार्ड धारकों को 1 हजार रुपये देने का कहकर 2 हजार रुपये उनके अकांउट से निकलवा लिए हैं। रुपये निकलवाने से पूर्व सभी कार्ड धारकों से जरूरी दस्तावेज भी लिए गए। कागजों पर अंगूठा भी लगवाया गया। जिससे उन्हें अब डर बना हुआ है कि कहीं आगे भी उनके खातों से रुपये न काट लिए जाएं।
------------------------
फोटो नंबर 50
अजय कुमार ने बताया कि हमें कहा गया था कि जिनके भी बीपीएल कार्ड बने हैं। उन्हें 1-1 हजार रूपये सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। इसलिए जिनके पास पीला कार्ड है वह आकर ले जाएं। 1 हजार रुपये तो दे दिए गए, लेकिन दो हजार रुपये अकांउट से काट लिए गए।
------------------------
फोटो नंबर 51
राधा रानी ने बताया कि सीएससी संचालक ने कहा कि बीपीएल कार्ड वालों को 1 हजार रुपये मिलेगा। इसलिए चले गए, अपना आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज भी दे दिए और कागज पर अंगूठा भी लगा दिया। बाद में हमारे ही खाते से काट कर 1 हजार दे दिए।
------------------------
फोटो नंबर 52
शांति देवी ने बताया कि इससे पहले सीएससी संचालक ने बीपीएल कार्ड वालों को राशन देने का कहा था। वह तो दिया नहीं था। अब 1 हजार रुपये देने का कहकर 2-2 हजार रुपये लोगों के खातों से निकलवा लिए है। यह गलत बात है।
----------------------
फोटो नंबर 53
सरेंद्र बक्शी ने बताया कि हमारे ही खातों से रुपये निकलकर हमें दे रहे हैं। जबकि सीएससी संचालक ने कहा था कि वह सरकार की ओर से आए रूपये देगा। लेकिन अब हमारे फोन पर मैसेज आ रहा है कि आपके अकांउट से रुपयेे कट गए हैं। जो गलत बात है।

---------------------
फोटो नंबर 54
सीएससी संचालक आर के सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से बीपीएल कार्ड धारकों के खातों में 1 हजार रुपये डलवाया गया था। जिसके बारे में सूचित किया था कि अगर कोई निकलवाना चाहता है तो निकलवा सकता है। लेकिन सभी लोग ही निकलवाने के लिए आ गए। जब ट्रांजेक्शन करते हैं तो कई बार टेक्निकल दिक्कत हो जाती है। जिनके दो बार रुपये कटे हैं उन्हें वापस भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed