{"_id":"6807e969bb4a447f300a12c7","slug":"one-thousand-page-charge-sheet-will-be-presented-today-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141343-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक हजार पन्नों की चार्जशीट आज होगी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक हजार पन्नों की चार्जशीट आज होगी पेश
विज्ञापन
अंबाला। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश सचिव और वकील हरबिलास रज्जू माजरा हत्याकांड मामले में एसआईटी ने अब कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए कमर कस ली है।
शूटर सागर के एनकाउंटर होने और 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। इसमें एसआईटी ने करीब 41 लोगों को गवाह बनाया है। हत्याकांड के 90 दिन बाद यानी बुधवार को पुलिस यह चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले का मास्टर माइंड वेंकट गर्ग सहित चार आरोपी फरार चल रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि वेंकट विदेश में है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। जबकि चार्जशीट में भी सामने आया है कि वेंकट इस हत्याकांड की साजिश रचने के बाद ही फरार हो गया था। बाद में वेंकट के साथियों ने गोलियां बरसाकर कार सवार हरबिलास की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एक एनकाउंटर और दो मुठभेड़ से बढ़े पन्ने
इस हत्याकांड मामले में करीब एक हजार पेज की चार्जशीट तैयार होने का कारण आरोपियों की संख्या ज्यादा और शूटर का एनकाउंटर और दो बार आरोपियों से मुठभेड़ का होना रहा है। ज्यादातर पेजों में सभी आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई से लेकर उनके बयान शामिल है। साथ ही मुठभेड़ और एनकाउंटर की कार्रवाई भी है।
विवाद का कारण था 95 मरले जमीन
पुलिस की चार्जशीट में भी हरबिलास की हत्या का कारण जमीन विवाद सामने आया है। हरबिलास रज्जू माजरा जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था। उसका राधे फार्म के पास एक मैरिज पैलेस है, जबकि कुछ साल पहले चुन्नू ने अजय गर्ग से 95 मरले का प्लाॅट खरीदा था। उस समय इस पर बयाना लिखा था और बाद में यह प्लाॅट हरबिलास ने ले लिया था।
इसका भुगतान चुन्नू को कर दिया था जबकि अजय ने प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं कराई थी, क्योंकि जमीन के दाम बढ़ गए थे और बढ़ी रकम का विवाद था। बताया जाता है कि अजय ने यह बड़ी राशि, करीब पौने दो करोड़, वेंकट गर्ग को देने के लिए कहा था।
हरबिलास हत्याकांड पर एक नजर
24 जनवरी - नारायणगढ़ में बसपा नेता हरबिलास की पांच गोली मारकर हुई थी हत्या। चुन्नू के भी पेट पर लगी थी गोली।
25 जनवरी - हरबिलास की मौत के बाद गुस्साए परिजनों व बसपा कार्यकर्ताओं ने चार घंटे रखा जाम।
27 जनवरी - हरबिलास हत्याकांड मामले में 5 हुए गिरफ्तार। इनमें अजय, अरूण, साहिल, मनीष मित्तल और महिला अंजू गर्ग की हुई थी गिरफ्तारी। इनसे था जमीन विवाद।
29 जनवरी - शूटर सागर का मुलाना के पास हुआ था एनकाउंटर, तोड़ा था दम।
30 जनवरी - शहजादपुर तहसील के पास पुलिस मुठभेड़ में हथियार व कार उपलब्ध करवाने वाले राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को पकड़ा।
30 जनवरी - आरोपियों को शरण देने वाले रोहित को किया गिरफ्तार।
1 फरवरी - हत्याकांड के समय हरबिलास के साथ बैठे गूगल पंडित और रैकी करने वाला वेंकट गर्ग के भाई तुषार गिरफ्तार।
3 फरवरी - मृतक हरबिलास के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया था शोक।
8 फरवरी - शूटर विक्की मलिक काबू।
14 फरवरी - नारायणगढ़ के लाहा गांव में मुठभेड़ के दौरान शूटर शिवम व गगन काबू, शिवम के पैर पर लगी दो गोलियां
21 अप्रैल - हरबिलास के परिजनों व किसान नेताओं ने महापंचायत में निर्णय लेकर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 मई तक का समय दिया। साथ ही 15 मई को रोड करने के लिए भी चेताया
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन--
हरबिलास हत्याकांड मामले में चार्जशीट तैयार कर ली गई है। बुधवार चार्जशीट को कोर्ट में पेश की जाएगी।
इंस्पेक्टर ललित, थाना प्रभारी नारायणगढ़
-- -- -
मुख्य बिंदू
- 1 हजार पेज की चार्जशीट
- 41 गवाह बने
- वेंकट गर्ग सहित चार आरोपी चल रहे फरार
- 13 आरोपी काबू व एक शूटर की एनकाउंटर में मौत
- हरबिलास हत्याकांड से पहले ही फरार हो गया था मास्टर माइंड वेंकट गर्ग
-- -- --

वर्जन