फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One lakh children will swallow two drops of life

Ambala News: एक लाख बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
One lakh children will swallow two drops of life
अंबाला सिटी। पल्स पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन मार्च को पल्स पोलियो दिवस मनाया जाएगा। इसके चलते विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। इस अभियान के तहत तीन मार्च को सभी पीएचसी, सीएचसी, सरकारी अस्पताल, आगंनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाती है। विभाग ने इसके लिए सभी केंद्रों पर दवाएं और अन्य संबंधित सामग्री पहुंचानी भी शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

2011 के बाद नहीं मिला कोई केस
सिविल सर्जन अंबाला डॉ. राकेश कुमार सहल ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष तक के 1 लाख 29 हजार 338 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2011 के बाद पूरे देश भर में कोई भी पोलियो केस नहीं मिला है। इसी आयाम को कायम रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

999 बूथों पर 2844 स्वास्थ्य कर्मी तैनात
जिला अंबाला में में 999 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 2844 स्वास्थ्य कर्मचारी आंगनबाड़ी वर्कर, आशा और विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों को तैनात किया जाएगा। इस अभियान के लिए 139 वाहन, 45 मोबाइल टीमें, 144 सुपरवाइजरों व अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।इसके साथ जिले के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों झुग्गियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भी सर्वे करवाया गया है ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही सभी स्थानों पर प्रचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही सभी बूथों पर दवा भी पहुंचाई जा रही है। कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
डॉ जशनप्रीत सिंह, जिला नोडल अधिकारी, प्रतिरक्षण और बाल स्वास्थ्य, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed