{"_id":"6175b012a8c862657706e07f","slug":"one-killed-two-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-ambala-news-knl87565052","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
अंबाला शहर में मृतक के परिजन जानकारी देते हुए।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित गांव कोड़वा बहलौली के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गांव पटियाला के मेडौली निवासी हीरा की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा बिसंबर और दूसरा बाइक चालक पटवी निवासी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंस को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हीरा सिंह के चाचा स्वर्ण सिंह ने बताया कि हीरा व बिसंबर पटियाला के गांव मेडौली के रहने वाले हैं। बिसंबर अलमारी बनाने का काम करता है। बिसंबर ने पिछले दिनों किसी को अलमारी दी थी। जिसमें ताले से संबंधित शिकायत आई थी। ताले को ठीक करके वह सुबह करीब 7 बजे गांव कोड़वा से वापस मेडौली आ रहे थे। बहलौली के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में हीरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिसंबर और दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। नारायणगढ़ एसएचओ धूम सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हीरा ने कोड़वा पहुंचाई थी अलमारी
हीरा सिंह मोटरसाइकिल रेहड़ी चलाने का काम करता था। वह पिछले दिनों गांव कोड़वा में अलमारी को छोड़ने आया था। हीरा को ही गांव कोड़वा में उस घर की जानकारी थी। जब अलमारी में ताला खराब होने की शिकायत आई तो बिसंबर हीरा को अपने साथ ले आया था। उनके चाचा स्वर्ण सिंह ने बताया कि हीरा सिंह के दो बच्चे हैं। 18 साल का अनमोल व 10 साल का जश्न है। जो पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं पत्नी जसविंद्र कौर गृहिणी हैं। घर का पालन पोषण करने का सारा भार हीरा सिंह के ऊपर ही था। इस कारण अब उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट आ गया है।

मृतक हीरा सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : Ambala
विज्ञापन