{"_id":"5d3df5a48ebc3e6cfb087dd5","slug":"one-floor-bank-ambala-news-rtk5080144101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में एक ही छत के नीचे होंगी 35 बैंकों की शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में एक ही छत के नीचे होंगी 35 बैंकों की शाखाएं
विज्ञापन
one floor bank
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी में लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाले बैंक स्क्वेयर के टेंडर लगा दिए गए हैं और 19 अगस्त को टेंडर खुलेंगे। मंत्री अनिल विज ने इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाए ताकि छावनी की जनता को एक छत के नीचे सभी बैंकों की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल बैंक स्क्वेयर के लिए हरियाणा सरकार ने नगर निगम अंबाला को 99.51 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है जिससे गांधी ग्राउंड के नजदीक 2.93 एकड़ जमीन पर चार मंजिला आकर्षक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अंबाला छावनी के लगभग 35 बैंकों को एक छत के नीचे लाया जाएगा। इसकी बिल्डिंग का डिजाइन आर्किटेक्ट द्वारा बेहतरीन तथा आकर्षक रूप से तैयार किया जा रहा है जो पूर्ण रूप से ग्रीन बिल्डिंग होगी।
कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
उन्होंने बताया कि इसके बनने से सभी बैंकों के अलावा कॉरपोरेट सेक्टर, शॉपिंग कांपलेक्स, फूड कोर्ट व अन्य कार्यालयों के लिए एक सुविधाजनक और सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, वहीं क्षेत्र की जनता को भी अपने कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर बैंक और बीमा कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। विज ने बताया कि गांधी मैदान अंबाला छावनी के नजदीक बैंक स्क्वेयर स्थापित करने की योजना के अनुरूप यहां की चहारदीवारी का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। यह परियोजना पूरी होने से बाजारों में स्थित बैंक शाखाओं में आने वाले सैकड़ों वाहनों के कारण आम जनता को आने वाली यातायात समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि बैंक स्क्वेयर के इस संभावित मॉडल में विभिन्न कंपनियों और कार्यालयों के विज्ञापन के लिए एक विशाल डिस्पले स्क्रीन भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परिसर के आकर्षण के लिए सामने हरा-भरा लॉन तैयार करने का प्रावधान किया जाएगा तथा लोगों के सुविधाजनक आवागमन के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।