फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One death, many injured in accidents

हादसों में एक की मौत, कई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
One death, many injured in accidents
नारायणगढ़। लखनौरा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निशा रानी निवासी गांव गोकलगढ़ ने बताया कि 4 नवंबर को वह अपने पति राकेश कुमार और बेटी रिशु के साथ सायं लगभग 7 बजे वापस रायपुररानी जा रहे थे। जैसे ही वे गांव लखनौरा बस स्टैंड के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार सुनित कुमार गांव लालपुर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया। पति राकेश की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। वहां 6 नवंबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइकिल सवार आने से बाइक सवार मां-बेटा घायल
अंबाला। मोटरसाइकिल के आगे अचानक से आई साइकिल को बचाने में मां और बेटा घायल हो गए। हादसा महमूदपुर के पास हुआ। हैप्पी अपनी बहन मनीषा और मां कमला के साथ जगाधरी से अंबाला की ओर आ रहे थे। महमूदपुर गांव के पास अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने में वे गिर गए। हादसे में वह और उनकी मां कमला गंभीर रूप से घायल हो गई। बहन मनीषा बाल-बाल बच गईं। कैंट के नागरिक अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
अंबाला। मोटरसाइकिल से जा रहे नरेश कुमार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। थाना बलदेव में दर्ज करवाई शिकायत में नरेश कुमार निवासी गांव रामसरण माजरा ने बताया कि आरोपी कार चालक विनोद कुमार निवासी गांव रोहटी जिला कुरुक्षेत्र ने बलदेव नगर धूलकोट फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
कार की टक्कर से बाइक सवार दो शुगर मिल कर्मी घायल
अंबाला। शाहबाद शुगर मिल ड्यूटी पर जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो कर्मचारियों को केसरी के पास चौक पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उनका अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में इलाज किया गया।
वीहटा स्थित रामपुर निवासी राकेेश ने बताया कि रविवार सुबह सुभाष निवासी कालपी के साथ बाइक पर मिल ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक सुभाष चला रहा था। केसरी के पास चौक पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने उन्हें अंबाला छावनी के नागरिक पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार से भिड़ी बाइक, कार चालक ने किया हमला
अंबाला। घर जा रहे युवक की मोटरसाइकिल रास्ते में कार से टकरा गई। भिड़ंत होने पर दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कार चालक ने साथी समेत बाइक सवार पर डंडों से हमला बोल दिया। बाइक सवार के साथी ने उसकी मदद करनी चाही तो उस पर भी आरोपियों ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद कार चालक फरार हो गए। दोनों घायल युवकों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में महेश सरोय ने बताया कि वह रविदास बस्ती का निवासी है। शनिवार शाम को वह दोस्त सौरव के साथ अपने निजी काम से हीरा नगर गया था। काम निपटा कर जब वह दोनों वापस घर आ रहे थे तब बल्लभ चौक के पास काफी ट्रैफिक था। वहां पर एक कार रुकी हुई थी। उसी दौरान सौरव की मोटरसाइकिल का हैंडिल कार के शीशे से टकरा गया। इस से नाराज कार चालक ने झगड़ा शुरू कर दिया। फिर बात इतनी बढ़ी कि उसने कार से उतर कर हमला कर दिया। उसके साथ कार सवार एक अन्य युवक ने भी डंडे से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने में दोस्त महेश पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। जब राहगीरों ने उन्हें छुड़वाया तब आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed