{"_id":"6695c687f684c937910d8a54","slug":"one-dead-one-injured-in-road-accident-ambala-news-c-36-1-amb1002-126211-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 72 सहित दो अलग अलग स्थानों पर रविवार रात को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राहगीरों ने मोटरसाइकिल पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,वहीं मृतक व्यक्ति के शव को नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया।
पहली सड़क दुर्घटना गांव पजेंटा व रजौली के बीच हुई जहां पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पतरेहड़ी निवासी सौरभ के रूप में हुई। मृतक के भाई गौरव ने शहजादपुर पुलिस को बताया कि बडा भाई सौरभ रविवार को लगभग छह बजे पतरेहडी स्थित अपने घर से अपनी मोटरसाइकल पर सवार होकर गांव नन्दुवाली व गांव राजौली की तरफ गए थे। रात आठ बजे गांव पजेंटा व गांव रजौली के बीच एक ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। उस ट्रैक्टर चालक ने उसके भाई सौरभ की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वे भाई सौरभ को एक कार चालक की मदद से एमएम अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों न उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 72 शहजादपुर नारायणगढ़ मार्ग पर एक निजी स्कूल के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति काला आम्ब का रहने वाला है। इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों का कहना था कि बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दुर्घटना देर रात लगभग सवा दस बजे के करीब की बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने बताया कि पहले डायल 112 पर फोन किया गया और उसके बाद थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर फोन किया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती राहगीरों ने घायल को मोटरसाइकिल पर बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर पहुंचाया दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 व थाना शहजादपुर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।