फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One arrested for sending people to America via Donkey route

Ambala News: डंकी रूट से अमेरिका भेजने पर एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
One arrested for sending people to America via Donkey route
अंबाला। डंकी रूट से अंबाला के सेक्टर-9 निवासी जीतेश को अमेरिका भेजने के मामले में पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहर के जग्गी गार्डन निवासी गुरजेंट के रूप में हुई है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से पता लगाएगी कि आखिर डंकी के जरिये विदेश भेजने वालों में कौन-कौन शामिल हैं। दरअसल, पीड़ित जीतेश अमेरिका से डिपोर्ट होकर आया है। इस मामले में जीतेश के पिता रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी सुशील कुमार की शिकायत पर अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने नाै फरवरी को पांच एजेंट पर मामला दर्ज किया था। इन आरोपियों में गुरजेंट, जसविंदर सिंह, अमरीक सिंह, प्रशांत और चाचा हैदराबाद शामिल है। इसमें गुरजेंट मुख्य एजेंट था।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
शिकायतकर्ता सुशील कुमार वालिया ने बताया कि सिटी के सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं और वह पुलिस विभाग से रिटायर्ड है। रिटायरमेंट का पैसा मिलने के बाद आरोपी एजेंट से बेटे जीतेश को अमेरिका भेजने की बात हुई थी। सबसे पहले गुरजेंट और जसविंद्र सिंह घर आए थे। बोले कि वह पांच एजेंट अमरीक सिंह, प्रशांत व चाचा हैदराबाद मिलकर काम करते हैं। करीब 40 लाख रुपये लेने के बाद बेटे को पहले दिल्ली बुलाया। वहां से दुबई, इथोपिया, नीदरलैंड आदि देश घुमाने के बाद वहां से पैदल, पानी वाले रास्ते आदि से मेक्सिको के जरिए अमेरिका भेज दिया था। 18 जनवरी को पहुंचने के बाद बेटे को अमेरिका पुलिस ने पकड़कर भारत भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

डंकी के जरिए अमेरिका भेजने वाले एक आरोपी गुरजेंट को काबू कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कर अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed