फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One and a half kilometer long central drain will be made underground in the cantonment area

छावनी क्षेत्र में अंडरग्राउंड बनेगा सवा किलोमीटर लंबा सेंट्रल नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
One and a half kilometer long central drain will be made underground in the cantonment area
बंगाली मोहल्ले में सेंट्रल नाले के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते गृह मंत्री अनिल ? - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी क्षेत्र में करीब सवा किलोमीटर लंबा सेंट्रल नाला अब भूमिगत बनेगा। इस योजना के पूरा होने से कई कालोनी व मोहल्लों के बाशिंदों को गंदगी और दुर्गंध, मच्छर और अन्य तरह की समस्याओं से निजात मिलेगी। क्रास रोड नंबर एक से बारह क्रास रहोड तक इस नाले की लंबाई करीब 1.2 किलोमीटर है। लंबे अंतराल से इस सेंट्रल नाले को ऊपर से कवर करने की मांग छावनी वासी कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं शहरी, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बंगाली मोहल्ले में क्रास रोड नंबर एक पर स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत इस कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया। गृह मंत्री विज ने कहा कि नाले को कवर करने से इसके दोनों तरफ बसी कालोनियों के लोगों का जीवन सुखमय होगा।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेंट्रल नाला खतरनाक था और लोगों के घरों के आगे था। अब इसे भूमिगत पाइप लाइन डालकर कवर किया जा रहा है। नाला कवर होने से बंगाली मोहल्ला, टिंबर मार्केट, कच्चा बाजार, पल्लेदार मोहल्ला, मोची मंडी, खटीक मंडी व 12 क्रास रोड निवासियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नाले को कवर करने के बाद ऊपर टाइलें लगवा दी जाएंगी जिससे पानी की निकासी भविष्य में बेहतर तो होगी कि साथ ही नाले में गिरने का खतरा भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला कवर होने पर गंदगी के ढेर नहीं होंगे और सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। पहले नाले की सफाई के दौरान गंदगी के ढेर लोगों के घरों के आगे लग जाते थे, मगर नाला कवर होने पर यह समस्या दूर हो जाएगी। गृह मंत्री विज ने कहा कि सदर क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने के उद्देश्य से ही समूचे सदर बाजार में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डाली जा रही है।
नगर परिषद के एक्सईएन विकास धीमान ने बताया कि 1.2 किमी. लंबे सेंट्रल नाले में 600 एमएम से 1200 एमएम के समांतर दो पाइप लाइन डाली जाएंगी जिससे पानी निकासी होगी। नालों को भूमिगत करने का कार्य 12 क्रास रोड पर भी किया जाएगा। इस नाले को भी अंडर ग्राउंड बनाया जाएगा ताकि यहां पानी निकासी समस्या से निजात और गंदगी की समस्या दूर हो सके। विज ने बताया कि अंबाला छावनी में अन्य नालों पर भी काम चल रहा है, ताकि पानी निकासी बेहतर हो सके। इसके लिए महेशनगर ड्रेन को कंकरीट से बनाकर पक्का किया जा रहा है और टांगरी नदी से लेकर रामबाग तक यह बन भी चुका है। इसी तरह इस नाले को बोह तक इसे पक्का बनाया जाएगा जिससे पानी निकासी इलाके में बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह गुड़गुड़िया नाले को भी कंकरीट से बनाया जा रहा है।
आईआईटी रुड़की से तैयार किया डिजाइन, मशीनों से होगी सफाई
गृह मंत्री विज ने कहा कि जिन नालों को पक्का बनाया जा रहा है उन नालों में उतरकर मैन्युअल गंदगी निकालने की जरूरत भविष्य में नहीं पड़ेगी। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इन नालों के डिजाइन तैयार करवाए हैं जिससे नालों में ट्रालियों को उतारकर जेसीबी व अन्य मशीनों के माध्यम से आसानी से सफाई हो सके।

29 करोड़ की लागत से 144 नाले, नालियां हो रही अंडरग्राउंड
छावनी विधानसभा के सदर क्षेत्र में बेहतर पानी निकासी और नालों को कवर करने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके तहत 29 करोड़ रुपए की लागत से 144 नालों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। क्रास रोड नंबर एक से 12 क्रास रोड तक कुल 35 किलोमीटर लंबी अंडर ग्राउंड ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है। 10 किलोमीटर तक पाइप लाइन डाली भी जा चुकी है। निकलसन रोड पर यह पाइपलाइन क्रास रोड नंबर 4 तक सड़क के दोनों तरफ डाली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed