फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the second day, three thousand 469 candidates gave the eligibility test in two sessions.

दूसरे दिन दो सत्रों में तीन हजार 469 परीक्षार्थियों ने दी पात्रता परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
On the second day, three thousand 469 candidates gave the eligibility test in two sessions.
अंबाला छावनी में डिलक्स ढाबा के सामने लगा जाम। - फोटो : Ambala
दो दिनों तक चली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। रविवार को सुबह के सत्र में 2913 में से 2444 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा शाम के सत्र में 1190 में से 1025 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर पूरी सख्ती बरती गई। जहां प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास 144 लागू की गई थी। वहीं फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों में पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी अल सुबह ही पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे ही परीक्षा केंद्रों के गेट खुले, वैसे ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे पहले परीक्षार्थियों के रोल नंबर चेक किए गए। इसके बाद उनकी जांच की गई। जांच प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा के समापन के करीब एक घंटे तक ट्विनसिटी में जाम की स्थित पैदा हो गई। इससे निपटने के लिए स्वयं पुलिस विभाग के पसीने छूट गए। मगर बाद में स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रही परीक्षा की स्थिति
परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुबह की परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए थे। यहां पर प्रशासन की ओर से 2913 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से केवल 2444 उपस्थित रहे। जबकि 469 अनुपस्थित रहे। ऐसे ही शाम के सत्र के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। यहां 1190 परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से कुल 1025 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अंबाला छावनी में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जीएमएन कॉलेज के बाहर लाइन में लगी परिक?

अंबाला छावनी में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जीएमएन कॉलेज के बाहर लाइन में लगी परिक?- फोटो : Ambala

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से पहले परिक्षार्थियों के दस्तावेजों को चैक करती कर्मी।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से पहले परिक्षार्थियों के दस्तावेजों को चैक करती कर्मी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed