{"_id":"6866eecd8eb1ffea120450ca","slug":"on-the-request-of-passengers-the-date-of-operation-of-two-garib-rath-trains-was-extended-ambala-news-c-36-1-amb1001-145449-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यात्रियों के आग्रह पर बढ़ाई दो गरीब रथ ट्रेनों के संचालन की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यात्रियों के आग्रह पर बढ़ाई दो गरीब रथ ट्रेनों के संचालन की तारीख
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। इसमें जम्मूतवी से धनबाद के बीच चलने वाली और चंडीगढ़ से धनबाद के बीच चलने वाली गरीबरथ विशेष ट्रेन शामिल है। दोनों ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार से उत्तर प्रदेश सहित बिहार व झारखंड जाने वाले यात्रियाें को काफी फायदा होगा।
धनबाद से जम्मूतवी का संचालन 29 जुलाई तक : धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 03309 का संचालन 29 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार जम्मू से चलने वाली ट्रेन नंबर 03310 का संचालन 30 जुलाई तक होगा। पहले इन ट्रेनों को 28 और 29 जून तक ही संचालित करने के निर्देश रेलवे ने जारी किए थे।
सप्ताह के दो दिन चलने वाली ट्रेन की एसी तृतीय श्रेणी में 45 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। इसके अलावा धनबाद से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 03311 का संचालन 29 जुलाई तक किया जाएगा। जबकि पहले रेलवे ने इस ट्रेन को 27 जून तक ही चलाने का फैसला किया था। इसी प्रकार चंडीगढ़ से धनबाद के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 03312 का संचालन 31 जुलाई तक होगा जोकि पहले 29 जून तक चलनी थी। इस ट्रेन में भी 100 के करीब सीटें खाली पड़ी हुई हैं। यात्रियों से प्राप्त आग्रह के आधार पर और आरक्षण की स्थिति का आंकलन करते हुए दोनों गरीबरथ ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया। संवाद