फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the pretext of giving dollars, the shopkeeper handed over paper clippings and cheated 3.40 lakhs

Ambala News: डाॅलर देने का झांसा देकर दुकानदार को कागज की कतरन थमा 3.40 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of giving dollars, the shopkeeper handed over paper clippings and cheated 3.40 lakhs
अंबाला सिटी। डाॅलर देकर अधिक मुनाफा करने का लालच देकर दो युवकों ने गांव बिचपड़ी के दुकानदार से तीन लाख 40 हजार रुपये की धेाखाधड़ी कर ली। दोनों शातिर युवकों ने दुकानदार को डाॅलर के बदले बैग में अखबारों की रद्दी थमा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दाेनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी शहजादपुर स्थित साईं मार्केट में कपड़े व जूते की दो दुकानें हैं। 11 अप्रैल को वह दुकान पर बैठा था तभी दो युवक आए और दुकान से एक जोड़ी चप्पल खरीदी। इसके बाद उन्होंने उसे 20 डाॅलर का एक नोट दिखाया। उसने जब डॉलर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी रिश्ते में चाची दिल्ली में किसी की कोठी पर नौकरानी थी। कोठी मालिक के घर में कोई मौत हो जाने के कारण उन्होंने चाची को कुछ कपड़े गठरी में बांधकर फेंकने के लिए दिए थे। उस गठरी में काफी डाॅलर मिले हैं। इस पर उसने डाॅलर खरीदने की इच्छा जाहिर की। मोल भाव किया तो 20 डाॅलर के एक नोट की कीमत 190 रुपये तय कर ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसको फोन कर साहा बुलाया। वह अपने दोस्त अजय कुमार के साथ साहा गया। वहां उन युवकों ने बैग में 20-20 डाॅलर के नोटों के बंडल दिखाए। उसने जांच की तो वह असली थे। उस दिन रुपयों का इंतजाम नहीं था। लिहाजा वह व उसका दोस्त वापस आ गए। इसके बाद आरोपियों ने 20 डॉलर के 1735 नोट देने की बात कही। उसने रुपयों का इंतजाम किया। वह आरोपियों के बताए स्थान जीटी रोड स्थित काला पुल पर पहुंचा तो आरोपियों ने एक बैग थमा दिया। इस बैग में कई गांठें लगी थी। जब तक वह गांठें खोल पाता आरोपी अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। जब उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें रुपयों के आकार में अखबार की कटिंग कर बंडल बनाया हुआ था। ऐसे में इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed