फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On receiving the notice, the union said that it will intensify the agitation

Ambala News: कर्मियों को नोटिस मिलने पर यूनियन बोली, तेज करेंगे आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
On receiving the notice, the union said that it will intensify the agitation
अंबाला। लिपिक के निलंबन के बाद अन्य कर्मचारियों को नोटिस देने से नाराज बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है, यूनियन पदाधिकारियों का कहना कि अब वो दो नहीं तीन घंटे के लिए प्रदर्शन करेंगे। अंबाला कैंट यूनिट के अंतर्गत सभी सब यूनिटों में लिपिक के निलंबन के विरोध में 13 वें दिन भी दो घंटे का रोष प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

सब डिविजन नंबर 2 में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि धरने प्रदर्शन को दूसरा हफ्ता लगभग खत्म हो गया है, लेकिन गुरविंदर लिपिक को बहाल नहीं किया गया है, जबकि 4/5 अन्य कर्मचारियों शोकाज नोटिस और चार्जशीट कर दिया गया है। अधिकारियों को कोई भी कार्रवाई करने से पहले यूनिट प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत करनी चाहिए। अगर ऐसे ही कार्रवाई चलती रही तो आंदोलन नहीं दबेगा, बल्कि तेज जरूर होगा। इसी कड़ी में आज ही यूनिट की बैठक बुलाकर आंदोलन की आगामी रूपरेखा बनाई जाएगी इसके तहत अधिकारी को नोटिस देकर सब डिवीजन नंबर 2 में सोमवार से 3 घंटे, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और अंबाला कैंट यूनिट के अधीन बाकी सब डिवीजन में 2 घंटे, सुबह 9 से 11 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूनिट सचिव सोनू यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शोकाज नोटिस और चार्जशीट की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि अधिकारी यूनियन का इम्तिहान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed