फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On CM's claim Vij said: If the high command gives me responsibility, I will make the state number 1

सीएम पद की दावेदारी पर विज बोले: हाईकमान ने जिम्मेदारी दी तो प्रदेश को बनाएंगे नंबर-1, कांग्रेस पर तंज कसा

Thu, 10 Oct 2024 03:37 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ईवीएम की गड़बड़ी को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। जिस पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। वहीं, भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी सीधी बयानबाजी की।

विज्ञापन
On CM's claim Vij said: If the high command gives me responsibility, I will make the state number 1
पूर्व मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बनने के बाद अनिल विज के तेवर कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। उन्हाेंने वीरवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस हार गई है अब अपनी हार का संस्कार वो कैसे करते हैं यह उनके ऊपर है। वो जलाकर करते हैं या दबाकर करते हैं, जैसे भी करना है करें हार तो वो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग में जाने के मामले पर विज ने कहा कि इसमें कुछ नहीं निकलने वाला, भाजपा जीत चुकी है और भाजपा की सरकार चंद दिनों में बनने जा रही है। अंबाला में माहौल को लेकर विज ने कहा कि काम तो कभी खत्म नहीं होते वह तो निरंतर चलते रहते हैं। कुतुब मीनार एक दिन में नहीं बनी, अब यह तो मूर्ख हैं, अब उनकी बुद्धि के ज्ञान का कोई कैप्सूल होगा तो लाऊंगा। हमने तो चुनाव जीतने के एक दिन बाद से ही विकास कार्यों पर काम शुरू कर दिया। सात बार मैं जीत चुका हूं आठवीं बार मैंने अब जीतने की तैयारी शुरू कर दी है।



मैं शहीदी स्मारक देखकर आया हूं और सभी को कहा है कि पूरी गति से साथ काम शुरू करें। मैंने दीपावली से पहले-पहले एयरपोर्ट से जहाज उड़ाने को कहा है। वहीं सीएम पद को लेकर विज ने कहा कि अभी उनकी किसी से बात नहीं चल रही है। जब पार्टी बात करेगी तब उनकी भी बात सुनेंगे और अपनी भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पूरे चुनाव में जिम्मेदारी निभाई है। सभी चित्त हो गए थे मैंने ही मोराल बूस्ट कर के रखा।

मैंने हर मुकाम पर यह बात की है कि भाजपा ही अपने दम पर सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल को भी मैंने नकारा, जिस दिन रुझान आए उस दिन कांग्रेस का मुख्यालय बैंडों से भरा पड़ा था। तब भी मैंने कहा था कि भाजपा की सरकार आएगी। मैं राजनैतिक पंडित हूं, जनता की नब्ज जानता हूं। मैंने कभी सीएम बनाने को लेकर हां नहीं कहा, अगर पार्टी विचार करती है तो मैं हरियाणा को नंबर वन बनाने का काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed