फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   old cauple qaulantine

बेटी के घर आकर मुसीबत में फंसा बुजुर्ग दंपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
old cauple qaulantine
नारायणगढ़ का रहने वाले बुजुर्ग बीमार पति-पत्नी अपनी बेटी के घर में आकर मुसीबत में फंस गए। एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद पति-पत्नी प्रतापनगर में अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंच गए। तब उन्हें मालूम नहीं था कि उनका दामाद विदेश से लौटने के बाद पूरा परिवार होम क्वारंटीन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। एंबुलेंस के जरिए पति-पत्नी बेटी के घर पहुंच गए। इतने में किसी पड़ोसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सीएमओ के पास भेज दिया। मामले की भनक लगते ही जांच टीम तुरंत प्रतापनगर पहुंच गई। जांच के दौरान घर के बाहर लगाया गया होम क्वारंटीन का पोस्टर भी गायब मिला। इसके बाद जांच टीम ने बीमार दंपत्ति को भी बेटी के साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया। सेक्टर-8 की एक निर्माणाधीन कोठी में लॉकडाउन के बावजूद कई मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। चोरी छुपे यह कार्रवाई चल रही थी। सोमवार को किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। तब मौके पर पहुंची जांच टीम ने काम बंद करवाकर मजदूरों को वहीं रहने के आदेश दिए। मालिक को सभी मजदूरों के खाने पीने व रहने के बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed