{"_id":"6a246bc0881111734e0d1614","slug":"officials-reprimanded-for-incomplete-flood-management-arrangementsofficials-reprimanded-for-incomplete-flood-management-arrangements-ambala-news-c-36-1-amb1001-164375-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाढ़ प्रबंधन के अधूरे इंतजाम देख अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाढ़ प्रबंधन के अधूरे इंतजाम देख अफसरों को फटकार
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बस अड्डे के पास नाले का निरीक्षण करते उर्जा मंत्री अनिल विज। संवाद
मंत्री विज बोले- अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कुंभकरण की तरह न सोएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मानसून नजदीक है लेकिन बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम अब भी अधूरे हैं। इसे लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाई गई समीक्षा बैठक में नगर परिषद, सिंचाई विभाग, रेलवे और एनएचएआई समेत कई विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने में कहा कि अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी कुंभकरण की तरह न सोएं।
बैठक के दौरान गुडगुडिया नाले की सफाई को लेकर मंत्री ने नगर परिषद, कैंटोनमेंट बोर्ड और रेलवे के अधिकारियों को घेरा। उन्होंने पूछा कि जब बरसात का समय करीब है, तो सफाई कार्य ने अभी तक गति क्यों नहीं पकड़ी। विज ने चेतावनी दी कि काम केवल फाइलों और कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए मंत्री ने एलान किया कि वह स्वयं विभिन्न स्थलों पर जाकर बाढ़ नियंत्रण कार्यों की वास्तविकता जांचेंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि चंद्रपुरी से मच्छौंडा तक ड्रेन की पाइपलाइन और महेशनगर ड्रेन के अधूरे कामों को तत्काल पूरा किया जाए। इसके बाद मंत्री ने छावनी बस अड्डे के पास नाले का निरीक्षण किया जहां उन्हें गाद व गंदगी मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पिछले साल की गलतियों से सीखें
इंडस्ट्रियल एरिया की टूटी दीवार और जगाधरी रोड पर जलभराव के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि पिछली बार दीवार टूटने से जो नुकसान हुआ था, वैसी स्थिति दोबारा नहीं बननी चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़े तो पुलिस सुरक्षा का इंतजाम करें। बैठक में दिल्ली के होटल अग्निकांड का जिक्र करते हुए विज ने अधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि कई बार विभागों की लापरवाही से बड़ी जनहानि हो जाती है। अंबाला में ऐसी किसी भी कोताही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाजार में सफाई और पार्किंग पर गुस्सा
बाढ़ नियंत्रण के अलावा, मंत्री ने छावनी के बाजारों में गंदगी और अवैध पार्किंग पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे रोड और एसडीएम कार्यालय के पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए। मौके पर उपायुक्त अजय तोमर, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड राहुल आनंद शर्मा, सिंचाई विभाग से एसई मनीष भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी से एसई भूपेंद्र सिंह, नप ईओ देवेंद्र नरवाल, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।