फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Officer of MTP kit manufacturing company arrested

Ambala News: एमटीपी किट बनाने वाली कंपनी के अधिकारी को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Officer of MTP kit manufacturing company arrested
अंबाला सिटी। मोतीनगर में शर्मा मेडिकोज पर दबिश के दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे आरोपी वीरेश्क भी पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वीरेश एमटीपी किट बनाने वाले कंपनी में रीजनल मैनेजर पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी वीरेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेडिकल स्टोर संचालक को किट देने वाले शिव को भी रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान शिव ने वीरेश के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस वीरेश का पता लगाते हुए लुधियाना पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने स्टोर संचालक मनीष कुमार को पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में आया कि वीरेश पंजाब से लाकर अंबाला शिव को देता था। शिव एक सेल्समैन के रूप में एमटीपी किट बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था। इसके बाद शिव के जरिये मेडिकल शॉप तक एमटीपी किट पहुंचाई जाती थी। आरोपी दो महीने से इस कार्य को कर रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों का अन्य जिलों में तो नेटवर्क नहीं है। चौकी नंबर दो प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिव से पूछताछ में पता लगा कि वीरेश लुधियाना की एक मेडिकल कंपनी में है। इसके बाद उसे उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह था मामला



बीते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मोती नगर में स्थित शर्मा मेडिकोज पर दबिश दी थी। इस दौरान एक गर्भवती को विभाग के एजेंट के साथ भेजकर मेडिकल स्टोर पर जाल बिछाया था। इसमें स्टोर का संचालक मनीष कुमार को मौके से ही पकड़ लिया था। इस किट के लिए एजेंट के द्वारा 15 फरवरी को ऑनलाइन भुगतान भी पहले ही कर दिया था। इसके बाद आगे पूछताछ में स्टोर संचालक ने सेल्समैन शिव का नाम लिया था। फिर शिव की गिरफ्तारी की गई और वीरेश का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed