फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   obc reservation disturebence not tolerated : rajkumar

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो होगी बगावत : सैनी

Fri, 11 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 11 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
obc reservation disturebence not tolerated : rajkumar

कुरुक्षेत्र के सांसद एवं ओबीसी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने किसी वर्ग विशेष के दबाव में आकर पिछड़ा वर्ग को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण से छेड़छाड़ की तो समाज बगावत कर देगा। बगावत को फिर राजकुमार सैनी भी रोक नहीं पाएगा। सैनी वीरवार को सिटी के सेक्टर सात में युवा ओबीसी ब्रिगेड के अंबाला के सदस्य संजय लाकड़ा और उनके साथियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में सांसद राज कुमार सैनी यह कहने से भी नहीं चूके कि आज भारत का नेतृत्व जिन मजबूत हाथों में है, उससे पूरे विश्व में भारत की तूती बोल रही है। साथ ही कहा कि इन मजबूत हाथों से उन्हें पूरी आशा है कि पिछड़ों के हक से छेड़छाड़ नहीं होगी। आरक्षण पर सबको एकजुट होना पड़ेगा और उनसे जुड़ना होगा। वो चाहते हैं कि आरक्षण 5 लाख रुपये सालाना से कम कमाने वाले लोगों को मिले। जो लोग एक बार आरक्षण का लाभ ले चुके हैं उन्हें आजीवन दोबारा लाभ नहीं मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिनके हाथ में हमेशा सत्ता रही, जिनके पास अच्छा लैंड बैंक है, व्यापार है, उन्हें आरक्षण की क्या जरूरत है। हाल ही में जाट समाज द्वारा राजकुमार सैनी को बैन करने की मांग को लेकर सैनी बोले कि इस तरह की चेतावनियां उन्हें पहले भी मिल चुकी हैं। आज देश में ब्रिटिश इंडिया कंपनी का शासन नहीं है जो मुझे कोई चेतावनी दे। मैं किसी को ताकत दिखाने या उलझने का काम नहीं करता मैं तो आरक्षण को लेकर आवाज उठा रहा हूं। उन्होंने समर्थन देने के लिए एक मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया। इस मौके पर संजय लाकड़ा, भूपेंद्र सैनी, सुरेंद्र सचदेवा, नवदीव डांग, हितेंद्र चौधरी सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed