{"_id":"5734c9f64f1c1be14c91a31e","slug":"oath-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के गलत शपथ पत्र को लेकर मचा बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के गलत शपथ पत्र को लेकर मचा बवाल
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 12 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नामांकन चेिककिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रत्याशी द्वारा प्रत्याशियों के गलत शपथ को लेकर की गई आपत्ति के बाद बवाल मच गया। जिसके बाद चुनाव अधिकारियों को जहां राय लेने के लिए अधिवक्ताओं को बुलाना पड़ा वहीं सामने आई इस गलती को सुधारने के लिए सभी प्रत्याशियों से एक-एक नया शपथ पत्र भी लिया।
बता दें कि बृहस्पतिवार को लाडवा नगर पालिका चुनावों के लिए आपत्तियां दर्ज कराने व नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। जब जांच चल रही थी तो वार्ड 6 से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी देवेंद्र मान ने ऐसा बम फोड़ा की वहां मौजूद सभी प्रत्याशियों व अधिकारी सन्न रह गए। वह अपने साथ एक अधिवक्ता को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लाडवा में भरे गए 84 नामांकन पत्रों में से दो-चार को छोड़कर अधिकतर नामांकन पत्रों में प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र गलत हैं। उन्होंने कहा कि इस शपथ पत्र में एक लाइन में नॉट शब्द लिखना छोड़ दिया गया है, जिससे इसका अर्थ ही बदल गया है। उन्होंने इसके लिए कुछ प्रत्याशियों के फार्मों पर आपत्ति भी लगाई। जिसके बाद यह गलती सामने आई तो न केवल चुनाव अधिकारी, बल्कि अन्य अधिकारियों व सभी प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया। चुनाव अधिकारी बीएस कालीरमन ने इसके बाद राय के लिए अधिवक्ता योधराज बंसल को बुलाया और उनसे राय ली। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी ने फैसला लिया कि सभी प्रत्याशियों व टाइप राइटर से एक नया शपथ पत्र लिया जाए। इसके बाद सभी वार्डों के प्रत्याशियों में शपथ पत्र बनवाने के लिए हड़कंप मच गया।