फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NRI family duped of Rs 35.40 lakh in the name of making wedding jewellery

Ambala News: शादी के गहने बनाने के नाम पर एनआरआई परिवार से ठगे 35.40 लाख रुपये

Wed, 07 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 07 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
NRI family duped of Rs 35.40 lakh in the name of making wedding jewellery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। बराड़ा क्षेत्र से एक नामी ज्वैलरी शॉप के संचालकों पर एक एनआरआई परिवार के साथ 35 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता बराड़ा के तंदवाली गांव निवासी बलजीत कौर और उनके पति सुखविंदर सिंह ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से रेलवे स्टेशन बराड़ा के पास स्थित मोहन ज्वैलर्स से जुड़े हुए थे। परिवार का आरोपियों के साथ पुराना परिचय था। वर्ष 2021 में जब पीड़ितों ने अपने बेटे पुष्पेंद्र सिंह की शादी के लिए गहने बनवाने की बात की, तो आरोपियों कपिल देव उर्फ कपिल कुमार, संदीप कुमार, प्रवीन रानी, पूजा और नीतू ने उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपियों ने तर्क दिया कि सोने के दाम बढ़ रहे हैं, इसलिए वे अभी से पैसे और सोने के बिस्कुट जमा करा दें, ताकि शादी के समय उन्हें नए डिजाइन के गहने मिल सकें। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने न केवल पैसे देने से मना किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों को फंसाने के लिए पुलिस थाना बराड़ा में झूठी शिकायत भी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed