फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now Virendra Lathar will be the commissioner

Ambala News: अब वीरेंद्र लाठर होंगे आयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now Virendra Lathar will be the commissioner
अंबाला सिटी। नगर निगम में आठ दिन पहले आए आयुक्त का गुरुवार को तबादला हो गया। तत्कालीन आयुक्त सचिन गुप्ता की जगह डॉ. बलप्रीत सिंह ने कार्यभार संभाला था, मगर गुरुवार को आयुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह भी बदल गए। उनकी जगह अब वीरेंद्र लाठर नए निगम आयुक्त होंगे। डॉ. बलप्रीत सिंह का तबादला चीफ एग्जीक्यूटिव हरियाणा खादी एवं विलेज इंडस्ट्री बोर्ड में हुआ है। नए आयुक्त वह सोमवार को निगम में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की हाउस की बैठक भी 21 मई को डंगडेहरी गांव में प्रस्तावित हुई है। मेयर की ओर से बैठक के लिए फिलहाल पांच एजेंडे रखे गए हैं। मेयर सैलजा सचदेवा ने बताया कि शहर का विकास रुकने नहीं दिया जाएगा। पिछली बैठक 8 अप्रैल को हुई थी। उस बैठक में पास किए गए एजेंडा की भी रिपोर्ट भी निगम अधिकारियों से ली जाएगी। उन्होंने इस बारे में भी निगम अधिकारियों को पत्र दिया है कि जितने भी एजेंडे पिछली बैठक में पास हुए थे, उन एजेंडे पर निगम की ओर से अभी तक क्या-क्या कार्यवाही की गई। उसकी रिपोर्ट भी बैठक में लेकर आएंगे।। बैठक में पहले पिछली बैठक के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed