Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Now those who cut the illegal colony along with the owner will also be tightened
{"_id":"6125506a8ebc3e5fa0785138","slug":"now-those-who-cut-the-illegal-colony-along-with-the-owner-will-also-be-tightened-ambala-news-knl809818158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक के साथ अवैध कॉलोनी काटने वालों पर भी अब कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक के साथ अवैध कॉलोनी काटने वालों पर भी अब कसा जाएगा शिकंजा
अवैध खनन विषय के दृष्टिगत अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते ?
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए अक्सर जमीन मालिक के खिलाफ ही कार्रवाई होती है, लेकिन जो अवैध कॉलोनी काटते हैं, वे बच जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब अवैध कॉलोनी कटाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिला नगर योजनाकार व संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीसी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि सड़क के बाहर 30 मीटर की परिधि में किसी ने अवैध तरीके से स्थायी या अस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है, उसे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ध्वस्त करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा शाहाबाद-बराड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और नारायणगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत जैसे भूरेवाला, अंबली या अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माण ध्वस्त कर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को हाईवे के नजदीक पुलों की तरफ झुकी टहनियों और अवैध होर्डिंगों को हटाने के अलावा एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक कोई भी नया निर्माण न होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार सविता जिंदल ने बताया कि जुलाई में चार जगहों पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई। दो दुकानें व एक शोरूम सील किया गया। अगस्त में दो जगहों पर कार्रवाई हुई। नई अवैध कॉलोनियों के तहत छह को नोटिस जारी किया गया। तीन एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्राचार किया गया है जिसमें से एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।