फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now there will be only one vaccine to protect women from anemia

Ambala News: अब महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए लगेगा एक ही टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Now there will be only one vaccine to protect women from anemia
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एनिमिया यानी खून की कमी से होने वाली बीमारी से लोगों में जान का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही एनिमिया से ग्रस्त व्यक्ति को टीबी सहित अन्य बीमारियों का भी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग एनिमिया के मामलों में कमी करने और खून में हीमोग्लोबिन को समय से पूरा करने के लिए नया टीका फेरिक कार्बोक्सिमाल्टोज (एफसीएम) लगाने की तैयारी कर रहा है। इस टीके से बहुत ही कम समय में खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं गर्भवतियों की प्रसव के दौरान होने वाली मौतों में भी कमी आएगी।
जानकारी के अनुसार इससे पहले एनिमिया के लिए तीन से चार टीके लगाए जाते है। जिन्हें सप्ताह में लगातार या फिर एक दिन के बाद नियमित लगाया जाता है। इस टीके को सप्ताह में सिर्फ एक ही बार लगाया जाएगा। जैसे जैसे खून में एचबी की मात्रा बढ़ेगी टीके को कम कर दिया जाएगा। बाजार में इस टीके को लगवाने की कीमत करीब 3500 रुपये आती है। नागरिक अस्पताल में यह टीका महिलाओं को निशुल्क ही लगाया जाएगा। बीते दिनों विभाग की ओर से एनिमिया मुक्त अभियान चलाया गया था। जिसमें 30497 जांच हुई थी। इन जांचों में 306 लोग ऐसे पाए गए थे जिनमें खून की कमी थी। संवाद
विज्ञापन

------------------
तीन से चार ग्राम तक बढ़ा देगा हीमोग्लोबिन
एफसीएम टीका से एनिमिया से ग्रस्त महिला या पुरुष को तीन से चार ग्राम हीमोग्लोबिन बढ़ने में मदद मिलेगी। यह टीका सप्ताह में एक बार ही लगाया जाएगा। आधे घंटे बाद ही टीके का असर शुरू हो जाएगा। फिलहाल यह टीका उपलब्ध नहीं है। जिसे जल्द ही मंगवा लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को लगाना शुरू कर दिया जाएगा। खून की कमी के कारण महिलाओं को प्रसव के दौरान जान का खतरा बना रहता है। इस टीके से खून में आयरन व अन्य तत्वों की कमी को पूरा किया जाएगा। जिससे महिला में खून की कमी न हो। इस टीके से प्रसव से दौरान होने वाली मौतें चार गुना तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
विभाग को टीके के लिए दो सप्ताह पहले ही पत्र जारी हुआ है। जिस पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जल्द ही नागरिक अस्पतालों में यह टीका पहुंच जाएगा। जिससे एनिमिया के मामलों में कमी देखने को मिलेगी।
डॉ. संगीता गोयल, पीएमओ अंबाला शहर नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed