फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now there is no mercy for those who break traffic rules

Ambala News: अब यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now there is no mercy for those who break traffic rules
अंबाला। यातायात उल्लंघन को लेकर अब प्रशासन सख्त होने जा रहा है। चंडीगढ़ की तर्ज पर लोग यातायात नियमों का उल्लंघन की वीडियो फोटो शेयर कर कार्रवाई करा के जागरूक यातायात प्रहरी बन सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए वीरवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रशासन ने ट्रैफिक विजिल नंबर (9729990171) जारी कर दिया। इस नंबर पर वाट्सएप संचालित होगा। वाट्सएप पर कोई भी नागरिक यातायात नियमों के टूटने की वीडियो फोटो दे सकता है। अगर वह वाहन कॉमर्शियल है तो आरटीए विभाग कार्रवाई करेगा अगर कार या बाइक है तो यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों में की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक विजिल का कैसे करें उपयोग
आरटीए सचिव सुशील कुमार बताते हैं कि लोगों को अपने मोबाइल में ट्रेफिक विजिल नाम से (9729990171) नंबर सेव करना होगा। इसके बाद वाट्सएप में जाकर इस नंबर पर वह यातायात नियमों के उल्लंघन की वीडियो और फोटो प्रशासन के साथ साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यह ध्यान देने वाली बात है कि कार्रवाई के लिए जो वीडियो और फोटो क्लिक करें उसमें समय और लोकेशन होना जरूरी है। ऐसे में इसके लिए प्ले स्टोर पर टाइम स्टांपिंग कैमरा नाम से एप्लीकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं।
इसके बाद इस एप में वीडियो शूट करेंगे तो समय और लोकेशन दोनों आ जाएंगे। ट्रेफिक विजिल के द्वारा मौजूदा समय में रेड लाइट तोड़ने, बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग, वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस व राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर गलत पार्किंग को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अवैध खनन करने वालों से वसूला 14 लाख रुपये जुर्माना ः अवैध खनन और सड़क सुरक्षा को लेकर वीरवार को नगराधीश पूजा कुमारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में अवैध खनन की 11 एफआईआर दर्ज करते हुए नौ वाहनों को जब्त किया गया है।

इसके साथ ही 14 लाख 96600 रुपये की राशि वसूली गई है। नवंबर माह में भी 11 वाहनों को जब्त करते हुए चार लाख 22800 रुपये की राशि वसूली गई है। नगराधीश ने प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ से स्क्रीनिंग प्लांट की गतिविधियों पर जांच करने के निर्देश दिए। अगर स्क्रीनिंग प्लांट नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed