{"_id":"698ce11b451e62b3a406b945","slug":"now-rail-passengers-will-get-67-branded-products-ambala-news-c-36-1-amb1001-158057-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब रेल यात्रियों को मिलेंगे 67 ब्रांडेड उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब रेल यात्रियों को मिलेंगे 67 ब्रांडेड उत्पाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशनों पर खानपान की गुणवत्ता सुधारने और यात्रियों को ब्रांडेड सामान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने पैड और नॉन-पैड वस्तुओं की नई सूची जारी कर दी है।
इस बार कुल 67 नामी ब्रांडों की 17 श्रेणियों को मंजूरी दी गई है, जो अंबाला मंडल के सभी स्टेशनों के माइनर स्टाॅलों पर बेचे जा सकेंगे।
अंबाला मंडल के इतिहास में पहली बार ड्राई फ्रूट (सूखे मेवे) और रेडी-टू-ईट मील (तुरंत तैयार होने वाला भोजन) को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब यात्री सफर के दौरान मेवे और मैगी जैसे उत्पाद भी स्टेशनों पर खरीद सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की बदलती पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।