फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now HSGPC will take over the management of Gurdwaras, took charge

Ambala News: अब एचएसजीपीसी संभालेंगी गुरुद्वारों का प्रबंधन, लिया चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now HSGPC will take over the management of Gurdwaras, took charge
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) ने बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से गुरुद्वारों की सेवा ले ली है। बुधवार को कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह की अगुवाई में अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब और मंजी साहिब का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान शांतिपूर्वक गुरुद्वारों से कार्य लिया गया और अरदास के बाद कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से एचएसजीपीसी की ओर से हरियाणा के विभिन्न गुरुद्वारों की एसजीपीसी से कार्यभार संभालने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न गुरुद्वारों सेवा लेने के बाद बुधवार को कमेटी के प्रधान और अन्य सदस्य अंबाला पहुंचे। यहां सेवा लेने का काम किया। इस दौरान महंत कर्मजीत सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की सेवा ले ली गई है और गुरु के आशीर्वाद और संगत के प्यार से जल्द ही इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में मैनेजर सुखदेव सिंह के इस्तीफा देने के बाद हरभजन सिंह को मैनेजर पद की कुर्सी संभाली है।
विज्ञापन


महंत कर्मजीत बोले- बार-बार आ रही थी कॉल
इस दौरान महंत कर्मजीत सिंह ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों का पूरा ध्यान है। उन्हें कर्मचारियों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है। उनके बार-बार कॉल भी आ रहे थे। यहीं कारण है कि उन्होंने अंबाला में गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब और गुरुद्वारा मंजी साहिब की सेवा शांतिपूर्ण तरीके से ली है और उनका गुरुद्वारा साहिब में संगत और कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। जो कि उनकी खुशी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा में असर दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र की घटना का एसजीपीसी ने किया था विरोध
कुरुक्षेत्र में हुई घटना का एसजीपीसी सदस्यों ने विरोध किया था। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि कहीं अंबाला में भी इस तरह की घटना न हो। परंतु अंबाला में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को सेवा सौंपने का कार्य किया। साथ ही कमेटी के सचिव ने बताया कि हरियाणा के कुल आठ ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से सात गुरुद्वारों का चार्ज ले लिया गया है और सभी जगहों से उन्हें पूर्ण सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed