फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now electric buses will run on four routes

Ambala News: अब चार रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now electric buses will run on four routes
अंबाला। अब तीन के बजाय चार रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियाें ने चौथा रूट फाइनल कर दिया है। अंबाला में पिछले पांच दिन से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जो अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क, अंबाला सिटी से बोह-बब्याल वाया सुभाष पार्क, अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेड़ी, तोपखाना रूट पर चल रही हैं। वहीं चौथा रूट अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री कॉलोनी कुलदीप नगर, शाहपुर फाइनल किया गया है। अंबाला में अभी तक पांच इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

रूट नंबर 1 ः अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क
अंबाला सिटी से सुबह यह बस चलेगी। जिसके बाद अंबाला छावनी, सुभाष पार्क से होती हुई नन्हेड़ा पहुंचेगी। यह बस इस रूट पर दिन भर में पांच चक्कर लगाएगी। इसके बाद शाम के समय यही बस अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के तीन चक्कर और लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर 2 ः अंबाला सिटी से बोह-बब्याल वाया सुभाष पार्क
अंबाला सिटी से सुबह यह बस अंबाला छावनी से सुभाष पार्क, बब्याल होते हुए बोह पहुंचेगी। यह बस दिन में चार चक्कर लगाएगी। इसके बाद यही बस रात के समय अंबाला सिटी से अंबाला छावनी का एक चक्कर लगाएगी।
रूट नंबर 3 ः अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेड़ी, तोपखाना
अंबाला सिटी से बस अंबाला छावनी, तोपखाना, कलरहेड़ी से होते हुए पंजोखरा पहुंचेंगी। यह बस दिन में सात चक्कर लगाएगी। यही बस अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के छह चक्कर भी लगाएगी।

रूट नंबर 4 ः अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री कॉलोनी
अंबाला सिटी से चलकर यह बस अंबाला छावनी, नन्हेड़ा, शाहपुर से होते हुए मोहड़ा पहुंचेगी। दिन में यह बस पांच चक्कर लगाएगी। इसके बाद देर शाम को यही बस अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के दो चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed