फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now dirty water is supplied in Sundar Nagar of Cantt, children fall ill

Ambala News: अब कैंट के सुंदर नगर में गंदे पानी की आपूर्ति, बच्चे पड़े बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now dirty water is supplied in Sundar Nagar of Cantt, children fall ill
सुंदर नगर कालोनी में आ रहा गंदा पानी दिखाती सीमा। संवाद - फोटो : samvad
उगाला में पीलिया फैलने के बावजूद नहीं चेता विभाग, लोग चार दिन से परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बराड़ा के उगाला में पीलियाग्रस्त बच्चों की सेहत में सुधार हो ही रहा था कि अब कैंट के सुंदर नगर में गंदे पानी की आपूर्ति होने लगी। विभाग ने चार दिन तक ध्यान नहीं दिया और लोग उसी पानी को पीने के लिए मजबूर दिखे। यहां तक कि चार बच्चे बीमार भी पड़ गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है कि वह गंदे पानी से ही बीमार पड़े या नहीं।
कुछ लोगों को समीप की डीआरएम कॉलोनी से पानी भरकर लाना पड़ा। अब जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि छह महीने पहले नया ट्यूबवेल लगाया था। ट्यूबवेल ने ही पानी के साथ मिट्टी को खींच लिया। चार दिन बाद जब सुंदर नगर के लोगों ने विभाग को आपत्ति जताई तो बुधवार को ट्यूबवेल की सफाई कराई। जबकि ट्यूबवेल को चलाने के लिए विभाग का एक कर्मचारी पहले से तैनात रहता है। गंदे पानी की समस्या ने लोगों को परेशान करने का काम किया है।
विज्ञापन


गंदे पानी से बर्तन, कपड़े धोने को मजबूर
महिलाओं ने बताया कि चार दिन से घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिन लोगों के घर में आरओ है, उनसे पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं। इसके अलावा लोग कपड़े धोने, नहाने और अन्य काम भी मिट्टी वाले पानी से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत पर रखी पानी की टंकी में भी मिट्टी की परत जमा हो गई है, कुछ महिलाओं ने बताया कि वह गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत देने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के पेट में हो रहा दर्द
सीमा ने बताया कि एक साल पहले ही कॉलोनी में नई पाइप लाइन डाली गई थी। उसके बाद भी घरों में गंदा पानी आ रहा है। उनके दो बच्चे काश्वी और काव्यांश को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत है।
डीआरएम कार्यालय के पास से ला रहे पानी
प्रवीण ने बताया कि काॅलोनी में चार दिन से गंदा पानी आ रहा है, वह पीने का पानी डीआरएम कार्यालय के पीछे कालोनी से लाकर गुजारा कर रहे हैं।
पानी की टंकी में जमा हो रही मिट्टी
सत्या ने बताया कि घरों में आ रहे मिट्टी वाले गंदे पानी के कारण छत पर रखी पानी की टंकी में भी मिट्टी की परत जमा हो गई है। अब उन्हें टंकी को साफ करवानी पड़ेगी। इसके अलावा वह दूसरी गली में जानकार के घर पर लगे आरओ से पानी ले रही हैं।
पी रहे गंदा पानी
सरोज ने बताया कि घर में आ रहे गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। वह घर के सभी काम इसी गंदे पानी में कर रहे हैं, पी भी रहे हैं। वहीं घर में पोता नितीश और पोती अनक बीमार है। इस कारण पोता स्कूल नहीं जा पा रहा है। जुकाम और दस्त लग रहे हैं।

पिछले महीने भी आया था गंदा पानी
राज ने बताया कि काॅलोनी में पिछले महीने भी गंदा पानी आ रहा था लेकिन बीच में ठीक को गया अब फिर से गंदा पानी आ रहा है। इस बारे में एमसी और अधिकारियों को शिकायत भी की गई है।

छह महीने पहले कॉलोनी में टयूबवेल लगाया था, टयूबवेल ने मिट्टी निकालनी शुरू कर दी, जिसके कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है। इसे साफ करवा दिया गया है।
- जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग अंबाला छावनी

सुंदर नगर कालोनी में आ रहा गंदा पानी दिखाती सीमा। संवाद

सुंदर नगर कालोनी में आ रहा गंदा पानी दिखाती सीमा। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed