फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now 55 thousand people will get clean and pure water

Ambala News: अब 55 हजार लोगों को मिलेगा साफ और स्वच्छ पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now 55 thousand people will get clean and pure water
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) के आठ वार्ड में रहने वाली 55 हजार आबादी को साफ और स्वच्छ पानी की सुविधा बिना किसी रुकावट के मिलती रहे। इसके लिए सीबीए ने 26 लाख की लागत से पानी की पाइप लाइनो को बदलने और दुरुस्त करवाने का ठेका दे दिया है।
विज्ञापन

कार्यालय में ही एक सहायता केंद्र भी बनाया गया है, जिससे कि अगर पानी से संबंधित किसी भी स्थानीय निवासी को कोई समस्या है, जैसे गंदे और बदबूदार पानी की या फिर पाइप लाइन की तो वह इसकी जानकारी सहायता केंद्र पर दे सकता है, जिससे कि ठेकेदार की मदद से तुरंत समस्या का समाधान कराया जा सके। उक्त कार्रवाई कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी विनीत लोटे के प्रयास से संभव हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश और जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर समस्या खड़ी हो गई थी। कुछ ने इस संबंध में शिकायत दी थी कि उनके घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया और इसका समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार 26 लाख की लागत से पुरानी व क्षतिग्रस्त हो चुकी पाइप लाइन को बदलवाया जाएगा, जिससे कि पानी की निकासी सुचारू ढंग से हो सके। इसके लिए स्थानीय निवासियों से भी जानकारी मांगी गई है कि वो भी अपने स्तर पर इस संबंध में जानकारी दे सकें। ठेकेदार की ओर से जो भी कार्य कराया जाएगा। उसकी निगरानी भी विभागीय अधिकारियों से करवाई जाएगी ताकि सही और उचित तरीके से कार्य हो सके और बार-बार परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed