{"_id":"66a9863e297e1759a10aafe7","slug":"now-172-seats-will-be-filled-through-open-counseling-ambala-news-c-36-1-ame1006-127165-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब ओपन काउंसलिंग से भरेंगी 172 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब ओपन काउंसलिंग से भरेंगी 172 सीटें
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी शहर में दो ऑनलाइन काउंसलिंग से 600 स्वीकृत सीटों में से 428 आवंटित सीटों पर दाखिला हो चुका है। बची रिक्त सीटें अब संस्था स्तर की मैन्युअल ओपन काउंसलिंग से भरी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी एक अगस्त सायं तीन बजे तक संस्था में व्यक्तिगत रूप से आ कर आवेदन फार्म जमा करा सकते है।
संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि आवेदन फॉर्म विस्तृत विज्ञापन सहित संस्था की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है । अभ्यर्थियों का पहले से बना रैंक अगर कोई है तो वह रैंक, इस संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी जिन्होंने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया है और जिनकी रैंक भी बनी हुई है, उनको भी इस संस्था स्तर की मैन्युअल काउंसलिंग में भाग लेने के लिए नया आवेदन फार्म भरना जरूरी है। बिना आवेदन फार्म भरे किसी भी अभ्यर्थी की काउंसलिंग पर विचार नहीं किया जाएगा।
ये रहेगी प्रक्रिया
दो अगस्त शाम पांच बजे मेरिट डिस्प्ले कर दी जाएगी, जिसको संस्था की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। पांच अगस्त सुबह 10 बजे, आरक्षण लागू रहते हुए, सभी वर्गों के लिए (आरक्षित और गैर आरक्षित) संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीटें भरी जायेगी। छह अगस्त को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी को छोड़ कर, आरक्षित वर्गों की जो सीट खाली रह जायेगी उनको हरियाणा जनरल केटेगरी में बदल दिया जाएगा और संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीटें भरी जाएगी।दोपहर बाद दो बजे जो सीट खाली रहेगी उन सभी को ओपन कर दिया जाएगा और बिना किसी आरक्षण के संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीटें भरी जाएगी।