{"_id":"683a17ec93300af6c4092f49","slug":"notice-to-those-who-occupy-johar-land-ambala-news-c-36-1-ame1006-143601-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जोहड़ की जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जोहड़ की जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस
विज्ञापन
बराड़ा। सुभरी में दर्जनों लोगों को कब्जा हटाने के आदेश मिला। शुक्रवार को काफी संख्या में लोग बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। लोगों का कहना था कि वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई न की जाए। बीडीपीओ कार्यालय में मौजूद एससीपीओ शुभम कुमार ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। शुभम कुमार ने कहा कि इस संबंध में विभाग कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि एसडीएम कोर्ट की तरफ से फैसला इन लोगों के खिलाफ है और कागजों में भी यह जगह जोहड़ की है।
यह है मामला
गांव के 133 नंबर जोहड़ की जगह पर कई वर्ष पहले काफी लोगों ने कब्जा कर लिया था। यह कब्जा हटाने के लिए मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचा और वर्ष 2021 में कब्जाधारक केस हार गए और एसडीएम कोर्ट ने पंचायत विभाग को आदेश दिए कि जोहड़ से कब्जा हटाकर यहां जोहड़ बनाया जाए। एसडीएम कोर्ट में इस संबंध में दो केस लगे थे जिसमें एक केस में 32 लोगों के नाम और दूसरे में 12 लोगों के नाम थे। एसडीएम कोर्ट के फैसले के बाद सभी को नोटिस भेजे गए, लेकिन किसी ने भी कब्जा नहीं छोड़ा। इसके बाद वर्ष 2022 में भी नोटिस भेजे गए और 2023 में भी नोटिस भेजे गए थे। अब 29 जून को फिर से पंचायत विभाग की ओर से इन लोगों को जगह खाली करने के नोटिस भेजे गए हैं।
वर्जन
यह मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है और विभाग की ओर से 29 जून को 44 लोगों को नोटिस भिजवाए गए हैं। पंचायत विभाग की ओर से इस मामले में सारी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-अनिल कुमार, सरपंच, सुभरी
तालाब की जगह खाली कराने के लिए एसडीएम की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है। कब्जे हटवाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सरकार की तरफ से जोहड़ों को कब्जा मुक्त कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
-सुशील मंगला, बीडीपीओ बराड़ा।