{"_id":"67bcbaa58d913ea17b0d8563","slug":"notice-served-for-asking-for-votes-in-kheda-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138176-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेड़े में वोट मांगने पर थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेड़े में वोट मांगने पर थमाया नोटिस
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट नगर परिषद के वार्ड 25 के आजाद प्रत्याशी के रूप में खड़े आशीष पासी द्वारा धार्मिक स्थल पर वोट मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खेड़े के ठीक आगे प्रत्याशी गले में मालाएं डालकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर अंबाला कैंट एसडीएम विनेश कुमार की तरफ से सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस नोटिस का 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। मंगलवार तक प्रत्याशी को अपना पक्ष रखना होगा। दरअसल, नगर परिषद चुनावों के नजदीक आते हुए प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार पर जो दिया जा रहा है। मतदाताओं की रिझाने के लिए डोर टू डोर के साथ- साथ बैठकें कर रहे हैं। यहां तक कि कार्यकर्ताओं की टोली गली-मोहल्लों में अपने-अपने प्रत्याशी के नारे लगाते हुए गुजर रहे हैं।
छावनी के एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। धार्मिक स्थल पर प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। कोई भी प्रत्याशी नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।