फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Not only Ambala, Congress will be wiped out from the entire state: Chief Minister

अंबाला ही नहीं, प्रदेशभर से होगी कांग्रेस साफ : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Not only Ambala, Congress will be wiped out from the entire state: Chief Minister
अंबाला शहर कर्ण पैलेस में जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह। संवाद
अंबाला सिटी। मेयर पद पर उपचुनाव के लिए शहर के कर्ण पैलेस में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह पहुंचे। उन्होंने अपने 30 मिनट के भाषण में कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।
विज्ञापन

साथ ही बीच-बीच में अपने मजाकिया अंदाज में कार्यकर्ताओं को हंसाया भी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सिर्फ अंबाला में ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा पर यमुना में जहर घोलने के आरोप पर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति की ओर से इस तरीके के बयान लाखों लोगों की जान खतरे में डाल सकते थे लेकिन वह केजरीवाल के बयानों को झुठलाने के लिए और उनके बयानों को सुधारने के लिए खुद यमुना मैया के पास गए और यमुना का पानी पीकर साबित किया कि यमुना के पानी में जहर नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि मैंने यमुना मैया से केजरीवाल का सूपड़ा साफ करने का आग्रह किया था और दिल्ली चुनाव में ऐसा हो गया। केजरीवाल तो अब तक बेहोश हैं। उन्होंने तो पानी भी नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और दिल्ली चुनाव के बाद प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सोचा कि कढ़ाई तो चढ़ ही रही है, लगे हाथ यहां भी भाजपा को जिताकर जलेबी बांटी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से ज्यादा असीम की चल रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कहते हैं कि असीम गोयल विधायक नहीं बने तो इनकी चल नहीं रही। उन्होंने कहा कि विधायक से ज्यादा इनकी चल रही हैं और आगे भी चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस के लोग एसी कमरे में बैठकर सिर्फ ट्वीट करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया, लेकिन उन्होंने सरकार बनते ही शपथ लेने से पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी दी।

अंबाला शहर कर्ण पैलेस में जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह। संवाद

अंबाला शहर कर्ण पैलेस में जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed