फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Not a single bus ran for Punjab

Ambala News: पंजाब के लिए नहीं चली एक भी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Not a single bus ran for Punjab
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाली बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद।
अंबाला। किसान आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को अंबाला डिपो और पीआरटीसी की पंजाब के पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर लिए एक भी बस नहीं चलाई। इसके कारण पंजाब जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों की इंतजार में बैठे रहे तो कई यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला डिपो से एक भी बस पटियाला, लुधियाना और अमृतसर रूट पर नहीं गई। चौथे दिन भी यही हालात बने रहे। वहीं पीआरटीसी की एक भी बस पटियाला अंबाला, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, जयपुर, वृंदावन के लिए नहीं चली। जबकि पीआरटीसी की अंबाला से पंजाब के लिए रोजाना 150 बसें चलती हैं। वहीं अंबाला डिपो की पंजाब की तरफ 50 बसें रोजाना आवागमन करती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ दिल्ली से आने वाली बसें भी मंगलवार को अंबाला छावनी नहीं पहुंची, बल्कि शाहबाद -साहा, पंचकूला चंडीगढ़ की और रवाना हो रही है। इसके कारण पंजाब, दिल्ली और अंबाला आने जाने वाली सवारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अंबाला छावनी से पंचकूला चंडीगढ़ जाने वाली बसें तोपखाना, बरवाना से पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ तक गई। कुछ बसे अंबाला छावनी से साहा- शहजादपुर होते हुए पंचकूला चंडीगढ़ रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 28
सेक्टर 32 जीएमएसीएच में जाना है दवा लेने
जगाधरी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह बीमार है और अपनी दवा लेने के लिए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर स्थित जीएमसीएच में जाना है लेकिन डेढ़ घंटे से वह बस की इंतजार कर रहा है।
फोटो: 29
बस नही आई ट्रेन से जाएंगे
दिल्ली निवासी छोटे लाल ने बताया कि उसे अपनी पत्नी शांति के साथ चंडीगढ़ जाना है इसके लिए वह दो घंटे से चंडीगढ़ की बस की इंतजार कर रहे है लेकिन बस नहीं आई है और वह ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं।

वर्जन
मंगलवार को अंबाला पंजाब से एक भी बस अंबाला छावनी नहीं आई है और अंबाला से एक भी बस पंजाब की और नहीं गई ।
बलविंद्र सिंह, पीआरटीसी इंचार्ज, बस अड्डा, अंबाला छावनी।
वर्जन,,,
चार दिन से पंजाब की और जाने वाली बसें जिसमें पटियाला, लुधियाना और अमृतसर के लिए नही चलाई गई है।
अजित सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाली बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाली बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाली बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाली बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed