फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   North-east wind may blow at light speed from today

Ambala News: आज से हल्की गति से चल सकती हैं उत्तर-पूर्वी हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
North-east wind may blow at light speed from today
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक दिनभर धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। पिछले कई दिनों से सुबह से ही धूप निकल रही है। धूप निकलने से दिन में ठंड नहीं पड़ रही, मगर सुबह व शाम को ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से 30 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

30 नवंबर रात्रि से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के हवाओं में बदलाव होने से उत्तर पूर्वी हवाएं हल्की गति से चल सकती है।
इसी तरह राज्य में 1 व 2 दिसंबर को आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं कहीं स्मॉग की स्थिति बनने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed