{"_id":"64751754e965b1a3eb0a7068","slug":"nominated-accused-of-occupying-the-land-of-the-elderly-ambala-news-c-36-1-sknl1003-4209-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी नामजद
Tue, 30 May 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 30 May 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव नंदूवाली में बुजुर्ग की की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में गांव नंदूवाली निवासी सीता राम ने बताया कि वह शहर के नागरिक अस्पताल से सेवानिवृत है और उसकी गांव नंदूवाली में खेती की चार कनाल दो मरले जमीन है। उस जमीन पर वह खेती करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा है। आरोप है कि छह मई को गांव नंदूवाली निवासी जगीर, गुरमीत ने ट्रैक्टर के साथ जमीन जबरदस्ती जोत कर कब्जा कर लिया। उसने एसपी अंबाला को शिकायत दी हुई थी।
इसके बाद दोनों में आज तक आपसी बातचीत चल रही थी। आज फिर उसने देखा कि जगीर मास्टर व उसका लड़का गुरमीत दोबारा से फिर उअपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे हैं। इसके बाद उसने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी व गाली गलोच की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।