{"_id":"6767210dabb3e76dee08d239","slug":"noise-in-the-meeting-traffic-lights-not-installed-on-the-ground-in-kalka-chowk-ambala-news-c-36-1-amb1002-134778-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैठक में शोर, कालका चौक में धरातल पर नहीं लगी ट्रैफिक लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैठक में शोर, कालका चौक में धरातल पर नहीं लगी ट्रैफिक लाइटें
विज्ञापन
अंबाला। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई बार कालका चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने का शोर उठ चुका है लेकिन धरातल पर यह लाइटें नहीं लगी है। अभी भी जाम की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। जबकि यह चौक सिटी के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है। फ्लाईओवर के नीचे से कालका चौक से एक सड़क नागरिक अस्पताल की तरफ तो दूसरी बलदेव नगर की तरफ जाती है। कई बार यहां पर हादसे हो चुके हैं। कुछ हादसे तो जानलेवा थे।
बताया जाता है कि कुछ कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाते हुए आधुनिक ट्रैफिक लाइटों का डेमो भी दिया था। यह लाइटें बेहद ही एडवांस थी। कुछ लाइट तो ऐसी दिखाई गई थी जो वाईफाई से चलने वाली थी। इन लाइटों में ही कैमरे भी लगे हुए थे। बावजूद अभी तक नहीं लगी।
फ्लाईओवर के नीचे ही लगता है नाका
यातायात को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से फ्लाईओवर के ठीक नीचे ही नाका लगाया जाता है। मुलाजिमों के सहारे ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जा रही है। जबकि ट्रैफिक लाइटों के लगने से चौक पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इस चौक से एक रास्ता ट्रांसपोर्ट मार्केट की तरफ भी जाता है, जहां से बड़े-बड़े चौपहिया वाहन आते जाते रहते हैं। यह भी जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
-
फोटो नंबर - 36
जाम ही रहती है स्थिति
ईश्वर सिंह ने बताया कि कालका चौक पर जब भी चले जाओ तो जाम की स्थिति मिलती है। ट्रैफिक लाइटों का काम पुलिस मुलाजिम करते हुए दिखाई देते हैं। प्राथमिकता पर रख चौक पर लाइटें लगवानी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो नंबर - 37
जल्द से जल्द लगे लाइटें
पंकज ने बताया कि कई बार कालका चौक पर तीन तरफ से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं। शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण इस चौक का ट्रैफिक भी काफी बढ़ गया है। काफी समय से इस चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की मांग उठ रही है। इसे जल्द से जल्द लगवाया जाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन...
कालका चौक पर ट्रैफिक लाइटों की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। एक बार फिर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द इसे लगवाया जा सके।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट