फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No intention to enter electoral ring: Great Khali

चुनावी रिंग में उतरने का नहीं है कोई इरादा : ग्रेट खली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
No intention to enter electoral ring: Great Khali
भाजपा में शामिल द ग्रेट खली (दलीप सिंह) गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। डब्ल्यूडब्ल्यूई के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेट खली का इरादा चुनावी रिंग में उतरने का नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंजन से डिब्बे की तरह जुड़ने का मन बनाकर आए हैं। ग्रेट खली का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वो इंजन है जो प्रत्येक देशवासी को देश की विकास यात्रा से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। खली का कहना है कि इस इंजन के साथ एक डिब्बे के रुप में वह स्वयं 10 फरवरी को दिल्ली में जाकर जुड़े थे और अब वह प्रत्येक देशवासी से यही अपील कर रहे हैं कि भारत के विकास में अपना योगदान देने के लिए डिब्बे के रुप में इस इंजन के साथ जुड़ें।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को ग्रेट खली हरियाणा की राजनीति में गब्बर के नाम से प्रख्यात गृहमंत्री अनिल विज के निजी आवास पर मुलाकात करने अंबाला पहुंचे थे। उन्होंने विज को अपना पुराना मार्गदर्शक बताया तो विज ने खली को अपना पुराना मित्र। इस मुलाकात के बाद खली ने कहा कि वह भाजपा में मुख्य रुप से दो राजनेताओं मोदी और विज के सबसे बड़े प्रशंसक हैं। इसीलिए भाजपा में शामिल होने के बाद अनिल विज से आशीर्वाद लेने आया हूं। यहां बता दें कि पिछले दिनों खली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चलीं थीं। उनकी कुछ फोटो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।
विज्ञापन

तब यह माना जा रहा था कि खली आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पंजाब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। खली आप में तो शामिल नहीं हुए,मगर वीरवार को उन्होंने दिल्ली भाजपा मुख्यालय जाकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब इसके बाद पंजाब जाते समय उन्होंने विज से भेंट के बाद स्पष्ट कर दिया कि उनका चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है और वह तो भाजपा में तब शामिल हो रहे हैं, जब पंजाब में भाजपा की सभी टिकटें फाइनल हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह भाजपा में पहले शामिल होते तो लोग शायद यही कहते कि वह टिकट के लिये भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन से खली की जुबां तक पहुंचा इंजन
खली की जुबान पर इंजन शब्द शायद पिछले दिनों पंजाब के पूर्व सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान से आया, जिसमें उन्होंने डबल इंजन की सरकार की बात कही थी। मूलरूप से हिमाचल के सिरमौर जिला निवासी खली पिछले लंबे अर्से से पंजाब में रह रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के पीछे वह अपनी किसी भी प्रकार की महत्वाकांक्षा की बजाय भाजपा द्वारा किए जा रहे देश हित कार्यों को बता रहे हैं।

हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने में भी खली का लेंगे सहयोग : विज
अनिल विज ने कहा कि ग्रेट खली मेरे पुराने मित्र हैं। अब वे भाजपा में शामिल हो चुके हैं और इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। देश दुनिया में उनके चाहने वालों की बड़ी संख्या है। लोग उनकी सुनते हैं क्योंकि खली ने खेल जगत में भारत का नाम दुनिया में रोशन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह से खली अब भाजपा का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खली का सहयोग हरियाणा में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिये भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed