{"_id":"6413916981df80d2f4003014","slug":"nine-people-arrested-for-stealing-electric-wire-ambala-news-c-18-1-61630-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के नौ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के नौ लोग गिरफ्तार
Fri, 17 Mar 2023 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। बिजली निगम की लाखों रुपये की तार चुराने वाले गिरोह को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो एक के बाद एक चोरी की वारदातें खुलती चली गई। पकड़े गए कबाड़ी सहित 9 युवकों ने तार चोरी की 27 वारदात कबूल की हैं। शातिर गिरोह के कुछ सदस्य पहले खुद बिजली निगम के ठेकेदारों के संग बिजली की तार बिछाते थे और बाद में उन्हीं तारों को चोरी कर लेते थे। हालांकि पुलिस ने आठ आरोपियों को 12 मार्च को गिरफ्तार को तीन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के नौंवे आरोपी अंबाला शहर के पुराना बकरा मंडी निवासी राजन को काबू किया।वीरवार को सीआईए की टीम ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से 50 एमएम की 2 क्विंटल 90 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 30 एमएम की 2 क्विंटल 47 किलोग्राम एल्युमिनियम तार व 3 किलो 500 ग्राम तांबा तार व दो तार काटने वाले कटर व वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। बता दें कि पुलिस ने 12 मार्च 2023 को थाना सदर और 10 फरवरी व 2 मार्च को इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 136 के अंतर्गत दर्ज बिजली तार चोरी के मामलों में जांच सीआईए-वन को सौंपी थी। कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी आरोपियों को काबू किया था। बाद में सभी मामले खुलते चले गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव आनंदपुर जलबेहड़ा निवासी अकुंश उर्फ बिल्ला व संदीप उर्फ मोटा व हैप्पी व रणजीत उर्फ मंगू व अनीश कुमार उर्फ विक्की उर्फ बोना व विशाल उर्फ दीप्पा व रोहित उर्फ बच्ची व गुरसेवक उर्फ पोटा सभी वासीयान गांव आनन्दपुर जलबेहड़ा थाना सदर अंबाला को गिरफ्तार कर 13 मार्च को 3 दिन का रिमांड पर लिया था। पूछताछ में नौंवें आरोपी अंबाला शहर के राजन भी उनके साथ संलिप्त पाया गया था।
गांवों के सुनसान क्षेत्र की तारों को बनाते थे निशाना
पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने सभी चोरी की वारदातों को गांवों में ही अंजाम दिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य विशाल, हैप्पी व अंकुश बिजली निगम के ठेकेदार के पास काम करते थे। सुबह के समय जो ठेकेदार के कहने पर तारें बिछाते थे, उसे रात के समय मौके देखकर काबू कर लेते थे। गांव के इलाकों को रात के समय सुनसान होने के कारण ही चुनते थे।
विज्ञापन
अंबाला में दर्ज छह मामलों में 6 वारदात सुलझी
पुलिस के मुताबिक 10 फरवरी को गांव बलाना से 50 एमएम की 660 मीटर तार। 2 मार्च को गांव उगाड़ा में 560 मीटर तार और 19 दिसंबर 2022 को गांव डडियाना में 800 मीटर और 5 फरवरी 2023 गांव भानोखेड़ी 560 मीटर और 9 मार्च को गांव जलबेहड़ा ट्यूबवेल से तांबा तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा 10 मार्च व 6 मार्च को गांव उगाड़ा से 870 मीटर, 50 एमएम की तारें चोरी होने की वारदात सुलझी।
नग्गल में दर्ज 9 मामलों में 21 वारदात सुलझी
आरोपियों ने नग्गल थाना में दर्ज 21 वारदात को भी कबूला। 2 दिसंबर 2022 को गांव खैरा में 1120 मीटर 30 एमएम तार और 2 दिसंबर 2022 को नग्गल 26 नंवबर 2022 को गांव मलौर से 1680 मीटर 30 एमएम। 27 दिसंबर 2022 नग्गल 18/19 दिसंबर 2022 गांव लोटों से 420 मीटर, 30 एमएम तार और 11 जनवरी 2023 नग्गल गांव निहारसी से 840 मीटर, 30 एमएम और 8 जनवरी 2023 गांव हुमायुपुर से 2560 मीटर, 60 एमएम तार और 17 जनवरी 2023 को गांव चौडमस्तपुर से 1120 मीटर, 30 एमएम और 16 फरवरी 2023 गांव नग्गल से 2400 मीटर 30 एमएम, 8 नवंबर 2022 गांव नग्गल 6 टयूबवैल से तांबा तार व 1 नवंबर 2022 गांव कलेरां 8 ट्यूबवेल से तांबा तार चोरी।
-- -- -- -- -