{"_id":"672550c18475c70eae024ff4","slug":"nine-new-cases-of-dengue-69-so-far-ambala-news-c-36-1-ame1006-132032-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेंगू के नौ नए मामले, अब तक 69","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेंगू के नौ नए मामले, अब तक 69
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली और धनतेरस के दिन जिले में डेंगू के नौ नए मामले सामने आए हैं। विभाग अधिकारियों ने बताया कि डेंगू अब शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ता नजर आ रहा है।
इन नौ मामलों में अधिकतर केस ग्रामीण क्षेत्र से ही हैं। विभाग की ओर से लगातार जांच करवाई जा रही है। रोजाना 90 टेस्ट एलिसा किट से हो रहे हैं। रोजाना करीब दो से तीन मामले सामने आ रहे हैं। इधर नारियल पानी और कीवी की मांग में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इधर, दो दिनों से ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ही जाना पड़ रहा है।
इन दिनों बुखार और जुकाम के मरीजों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डॉ. सुनील हरि ने बताया कि 20 दिनों तक डेंगू का खतरा अधिक रहता है। मौसम में ठंडक के कारण मच्छरों की तादाद भी बढ़ गई है। इसलिए लोगों को भी सतर्कता बरतनी चाहिए। अपने क्षेत्र में साफ- सफाई रख कर ही डेंगू से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
नारियल व कीवी के दामों में आया उछाल
इधर, बाजारों में नारियल पानी की मांग अधिक होने के कारण इसके दाम भी दस रुपए बढ़ गए हैं। जो नारियल पानी 60 रुपए का बिक रहा था। वह अब 70 से लेकर 80 रुपए तक बिक रहा है। इसके साथ ही कीवी की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। कीवी के दाम भी 200 रुपए से बढ़कर 350 रुपए हो गए हैं।