फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHAI will study Delhi-Chandigarh National Highway

Ambala News: दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का अध्ययन करेगा एनएचएआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
NHAI will study Delhi-Chandigarh National Highway
अंबाला सिटी। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए अब एनएचएआई की ओर से अध्ययन किया जाएगा। इससे पहले केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से इस पर यातायात सुगम करने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई अहम शहर आते हैं और यह कई राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इस कारण से सरकार के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग काफी अहम है। ऐसे में इस पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पूर्व केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अंबाला में अपने दौरे के दौरान कहा था कि दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग को बनाने के दौरान कई दिक्कतें आईं थी। अब इस रोड को और अच्छा बनाने के लिए अध्ययन कर कार्य किया जाएगा, ताकि यहां यातायात सुगम हो।
विज्ञापन

------------

दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर यह है दिक्कत

दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। अकेले सिर्फ अंबाला की बात करें तो यहां से रोजाना करीब 70 हजार वाहन गुजरते हैं। वीकेंड या त्योहारों पर यह संख्या बढ़कर एक से डेढ़ लाख तक पहुंच जाती है। ऐसे में कई बार देखा गया है कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है। करनाल से चंडीगढ़ आते-आते तो लोगों को कई स्थानों पर जाम की दिक्कतों को झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

लेन ड्राइविंग भी होती है प्रभावित

राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने के लिए लेन ड्राइविंग सिस्टम में वाहन चलाना होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भी कई स्थानों पर अलग-अलग वाहनों के लिए लेन सिस्टम निर्धारित किया है, मगर इसके बावजूद कॉमर्शियल वाहन लेन सिस्टम में नहीं चलते हैं। इसको लेकर एनएचएआई के कहने पर पुलिस समय-समय पर चालान भी करती है। गौरतलब है कि दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग का करीब आठ वर्ष पहले कार्य पूरा हुआ है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि यहां पर अध्ययन किया जाए कि किस प्रकार से इस मार्ग को और सुगम बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed