{"_id":"65b2ba2197474b93530742a6","slug":"nhai-took-steps-for-road-safety-marking-started-on-highways-ambala-news-c-36-1-amb1002-117397-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाया कदम, राजमार्गों पर मार्किंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाया कदम, राजमार्गों पर मार्किंग शुरू
विज्ञापन
अंबाला। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कदम उठा लिया है। ठेकेदार ने अंबाला-साहा राजमार्ग पर सफेद पट्टियां बनाने का काम शुरू कर दिया है। वीरवार को छावनी में गोल चक्कर से एसडी विद्यालय स्कूल तक राजमार्ग के बीच में डिवाइडर पर सफेद व पीली पट्टियां लगाने का काम किया। साथ ही जल्द ही हाईवे पर भी सफेद पट्टियां लगाने का काम किया जाएगा।
अंबाला में विभिन्न राजमार्गों पर सफेद पट्टियों व अन्य सड़क सुरक्षा की कमियों को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे। इसमें सबसे खराब स्थित अंबाला-साहा राजमार्ग की थी। इस पर एनएचएआई ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी दिया था। ठेकेदार का कहना था कि बाढ़ के कारण मार्किंग के काम में देरी हाे रही है।
इसी प्रकार सिटी में भी विभिन्न स्थानों पर सफेद व पीली पट्टी लगाने का काम किया गया है। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों की मानें ताे धुंध के समय सबसे अधिक लाइट की आवश्यकता पड़ती है। इसको भी ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कुछ पट्टियाें को ठीक कर दिया गया है तो कुछ तो अभी ठीक करना बाकी है।
विज्ञापन
अगली बैठक में फोटो के साथ पेश करनी होगी रिपोर्ट
राजमार्गों पर सफेद पट्टियां धुंधली होने का मामला सड़क सुरक्षा समिति की जिलास्तरीय बैठक में भी गूंजा था। इसके बाद से एनएचएआई व अन्य सड़कों की देखरेख करने वाली एजेंसियों को इस बाबत निर्देश दिए गए थे। इन एजेंसियों को सफेद पट्टी का काम कराने के बाद फोटो सहित एटीआर भी भेजनी होगी।