फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ngo food

गरीब व असहाय लोगों को खाना और राशन उपलब्ध करवा रही संस्था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
ngo food
लॉकडाउन के चलते अम्बाला छावनी में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित करते संस्था के सदस्य - फोटो : AMAR UJALA
अम्बाला l कोरोना वायरस के चलते जंहा लॉकडाउन की वजह से हर दुकान फैक्ट्री उद्योग बन्द है।यंहा काम करने वाले हजारों श्रमिकों के लिए संस्थाए खाना सूखा राशन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही है।ताकि कोई लॉकडाउन के चलते भूखा ना सोये इस के तहत छावनी की संस्था कृष्ण लीला क्लब के सदस्य रोजाना 1200 लोगों को खाना व अन्य सामान वितरित कर रहे है।संस्था के सदस्य कमल मक्कड़ ने बताया की छावनी एसडीएम के आदेशों पर उनकी संस्था मिल के पीछे टांगरी बांध गुरुद्वारा के साथ के एरिया में व अन्य जगहों पर बैठने वाले गरीब व असहाय असहाय लोगों तक सदस्यों द्वारा खाना वितरित करने का कार्य किया जा रहा है संस्था के सदस्यों का कहना है कि रोजाना इसी तरह से छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उनकी टीम के सदस्यों द्वारा खानेपीने के इलावा अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।ताकि कोई भी गरीब व लाचार लोग भूख प्यास के कारण ना मरे। संस्था द्वारा 21 दिनों तक दोनों टाइम गरीब व असहाय लोगों को खाना व अन्य सामग्री वितरित की जा रही है।शेंकी ने बताया कि छावनी के कई परिवारों को सुखा राशन भी दिया जा रहा है।इस दौरान टीम में प्रधान नीटू अरोड़ा विशाल गुप्ता विक्की नागपाल दिगम्बर मालवीया सोनू मक्कड़ राहुल सतीश रवि कालड़ा गोल्डी बबलू सोनू आदि सदस्य मौजूद होते है।संस्था की 2 गाड़ियों में दिन रात खाना व अन्य सामान वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed